Move to Jagran APP

Uttarakhand Election: अब प्रधानमंत्री मोदी की कुमाऊं रैली पर फोकस, 24 को हल्द्वानी में होगी रैली

Uttarakhand Assembly Elections 2022 भाजपा अब कुमाऊं मंडल की रैली पर फोकस करने जा रही। प्रधानमंत्री 24 दिसंबर को कुमाऊं क्षेत्र में हल्द्वानी में रैली करेंगे। यहां प्रधानमंत्री की यह पहली रैली है। गढ़वाल मंडल में माहौल बनाने के बाद पार्टी की कोशिश अब कुमाऊं मंडल को साधने पर है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 12:20 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 12:20 PM (IST)
Uttarakhand Election: अब प्रधानमंत्री मोदी की कुमाऊं रैली पर फोकस, 24 को हल्द्वानी में होगी रैली
Uttarakhand Election: अब प्रधानमंत्री मोदी की कुमाऊं रैली पर फोकस।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Assembly Elections 2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देहरादून में हुई विजय संकल्प रैली से उत्साहित भाजपा अब कुमाऊं मंडल की रैली पर फोकस करने जा रही है। प्रधानमंत्री 24 दिसंबर को कुमाऊं क्षेत्र में हल्द्वानी में रैली करेंगे। हल्द्वानी में प्रधानमंत्री की यह पहली रैली है। देहरादून की रैली से गढ़वाल मंडल में माहौल बनाने के बाद पार्टी की कोशिश अब कुमाऊं मंडल को साधने पर है। इतना ही नहीं, प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व से विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की एक-एक जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित करने का आग्रह भी किया है। इस पहल से पार्टी राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत करने का प्रयास करेगी।

loksabha election banner

यह किसी से छिपा नहीं है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से उत्तराखंड में नमो मैजिक भाजपा की विजय यात्र में एक बड़ा फैक्टर रहा है। तब से वर्ष 2019 तक के सभी चुनावों में राज्य में भाजपा अजेय रही है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में तो पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रचा था। अब पार्टी के सामने चुनौती ऐसा ही प्रदर्शन अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में दोहराने की है। इसके मद्देनजर पार्टी ने फील्डिंग सजाई है, लेकिन वह यह भी जानती है कि नमो फैक्टर उसकी जीत की राह को और सुगम बनाएगा।

वैसे भी प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। समय-समय पर वह यहां आकर उत्तराखंड से अपने जुड़ाव को प्रदर्शित भी करते हैं। जाहिर है कि उनकी लोकप्रियता को भुनाने का भाजपा हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में देहरादून में हुई प्रधानमंत्री की रैली के माध्यम से भाजपा ने गढ़वाल मंडल को साधने का प्रयास किया। इससे उत्साहित भाजपा अब कुमाऊं मंडल में भी ऐसा ही प्रयास करने जा रही है। देहरादून की तरह कुमाऊं की रैली में भी प्रधानमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी कर सकते हैं। इसे लेकर कसरत भी शुरू हो गई है। इंतजार है तो बस प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने का।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि कुमाऊं मंडल में 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री की रैली प्रस्तावित है। इसके बाद यह भी प्रयास है कि राज्य के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की कम से कम एक-एक बड़ी जनसभाएं हो जाएं। इस बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election: आम जनता के सुझाव भी होंगे भाजपा के घोषणा पत्र में, 70 विधानसभा क्षेत्रों में भेजे जाएंगे संकल्प रथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.