विज्ञानियों को शोध कार्य में इजाफा करना चाहिए: डॉ हर्षवर्धन
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज देहरादून के वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस किया।
देहरादून, [जेएनएन]: आज वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के भ्रमण पर पहुंचे केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि विज्ञानियों व शोधार्थियों को शोध कार्य में इजाफा करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जय जवान जय किसान के साथ ही जय विज्ञान का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद नए शोध कार्यों को लेकर उत्साहित हैं।
उन्होंने विज्ञानियों से अपील करते हुए कहा कि फंडामेंटल विज्ञान जरूरी है, मगर उसे जन का विज्ञान बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएं। अप्लाइड साइंस की दिशा में काम करने की जरूरत है।
पढ़ें: सरकारी डिग्री कालेजों में प्राचार्यों की होगी तैनाती
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने संस्थान में संग्रहालय समेत विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर शोध कार्यों जानकारी हासिल की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो अनिल के गुप्ता व तमाम विज्ञानी उपस्थित रहे।
पढ़ें:- 'सब चलता है' की मनोवृत्ति से बाहर आएं: सीएम हरीश रावत