Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री निशंक को वातायान अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान, लंदन में नवाजा जाएगा इस अवॉर्ड से

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान (वातायन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड) के लिए चयनित किया गया है। उन्हें 21 नवंबर को लंदन में होने वाले वातायन-यूके सम्मान समारोह में यह अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 01:54 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री निशंक को वातायान अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान, लंदन में नवाजा जाएगा इस अवॉर्ड से
केंद्रीय मंत्री निशंक को वातायान अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। Vatayan Shikhar Samman हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान (वातायन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड) के लिए चयनित किया गया है। उन्हें 21 नवंबर को लंदन में होने वाले वातायन-यूके सम्मान समारोह में यह अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

loksabha election banner

वर्ष 2003 में लेखक एवं कैंब्रिज विश्वविद्यालय के भाषा विज्ञान के रीडर डॉ सत्येंद्र श्रीवास्तव ने 'वातायन: पोएट्री ऑन साउथ बैंक' नामक संस्था का गठन किया। साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत यह संस्था उल्लेखनीय कार्य करने वाले रचनाधर्मियों को अलंकृत करती है। वर्ष 2004 में संस्था ने वार्षिक वातायन कविता पुरस्कार से इसकी शुरुआत की। अब तक देश की कई हस्तियों को संस्था सम्मानित कर चुकी है।

इसी कड़ी में संस्था ने उत्तराखंड से सांसद एवं केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान (वातायन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड) देने का निर्णय लिया है। वातायन-यूके की दिव्या माथुर के अनुसार निशंक जैसे साहित्यकार को अलंकृत किया जाना संस्था के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग के इस गांव को जल संरक्षण में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, प्रधानमंत्री मोदी ने भी की थी तारीफ

उधर, केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि हिंदी भाषा, भारत और भारत के हर नागरिक का है। उन्होंने कहा कि साहित्य रचना एक गुण-धर्म है और साहित्य साधना के सामने तमाम बाधाएं गौण हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य साधक समाज का सजग प्रहरी होता है। साहित्य के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली संस्थाएं बधाई की पात्र हैं।

यह भी पढ़ें: National Teacher Award 2020: उत्तराखंड के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, सीएम ने दी बधाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.