Move to Jagran APP

पछवादून में दो युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिला कार्यकारिणी का भी किया गया गठन

जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने पछवादून में दो युवा कांग्रेस नेता को जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष नामित किया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 08:40 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 08:40 AM (IST)
पछवादून में दो युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिला कार्यकारिणी का भी किया गया  गठन
पछवादून में दो युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिला कार्यकारिणी का भी किया गया गठन

चकराता (देहरादून), जेएनएन। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने पछवादून में दो युवा कांग्रेस नेता को जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष नामित किया है। इसके अलावा सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

loksabha election banner

जौनसार के युवा कांग्रेस नेता ध्वजवीर सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग पछवादून-देहरादून का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पर्यटन स्थल हनोल निवासी चकराता ब्लॉक प्रधान संगठन के महासचिव हरीश राजगुरु को कांग्रेस कमेटी जिला पछवादून-देहरादून का उपाध्यक्ष नामित किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बने एडवोकेट ध्वजवीर सिंह ने वर्ष 2019 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जौनसार के कचटा सीट से वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। वर्ष 2010 में वह छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: किसी भी कानून का न होने पाए दुरुपयोग : कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत

वहीं, सहसपुर ब्लॉक में हुई प्रधान संगठन की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष मीनू क्षेत्री ने सभी से रायशुमारी के बाद चकराता ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष दलीप सिंह तोमर को देहरादून प्रधान संगठन का जिला महासचिव बनाया। साथ ही चकराता ब्लॉक प्रधान संगठन के महासचिव हरीशचंद्र राजगुरु व दीवान सिंह पुंडीर को प्रधान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया। तीन युवाओं नेताओं को प्रदेश व जिला कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने कहा - उत्तराखंड में हमारा मुकाबला भाजपा से


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.