गांव में घुसा तेंदुआ, दो ग्रामीणों को हमला कर किया घायल
ऋषिकेश क्षेत्र के कुनाव गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में घुसे तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: राजाजी टाइगर रिजर्व की गौरी रेंज के अंतर्गत आने वाले कुनाव गांव में बुधवार सुबह तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे कुनाव गांव के आबादी क्षेत्र में एक तेंदुआ खेतों में घुस आया। ग्रामीणों ने हो-हल्ला मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया।
इस दौरान तेंदुआ खेतों से बाहर निकला और रास्ते में खड़े गुर्जर निजाम अली (40 वर्ष) व मलखान (38 वर्ष) पर झपट्टा मार दिया। गनीमत रही कि आसपास खड़े अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को तेंदुए की चंगुल से छुड़ा दिया।
इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। कुनाऊं क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए का आतंक व्याप्त है। तेंदुआशाम ढलते ही गांव में घुस आता है। वह अब तक यहां कई मवेशियों को अपना शिकार भी बना चुका है।
यह भी पढ़ें: शारदा बैराज के गेट की जाली में फंसा मिला गुलदार का शव
यह भी पढ़ें: शेरनी बनकर तेंदुए पर टूटी मां, बचाई बेटी की जान
यह भी पढ़ें: हमले से बेहोश वृद्धा को मरा जानकर जंगल में चला गया तेंदुआ