Move to Jagran APP

ऋषिकेश में शहीद सरदार भगत सिंह को जन्‍मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जन्‍मदिवस पर कांग्रेसजनों ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने ही देश के नौजवानों में ऊर्जा का ऐसा गुबार भरा कि विदेशी हुकूमत को इनसे डर लगने लगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 11:34 AM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 11:34 AM (IST)
ऋषिकेश में शहीद सरदार भगत सिंह को जन्‍मदिवस पर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेसजनों ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जन्‍मदिवस पर ऋषिकेश नगर निगम परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण क‍िया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने नगर निगम परिसर स्थित शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने ही देश के नौजवानों में ऊर्जा का ऐसा गुबार भरा कि विदेशी हुकूमत को इनसे डर लगने लगा।

prime article banner

भगत सिंह की दिलेरी की कहानियां आज भी हमारे अंदर देशभक्ति का जोश भरती है। आज भी हर देशवासी के लिए भगत सिंह एक आदर्श हैं, जिनसे हम सबको सीख लेनी चाहिए। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि जिस देश की आजादी के लिए भगत सिंह ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वहीं आज अन्नदाता सड़कों पर कई महीनों से आंदोलन कर रहा है, जो बहुत चिंतनीय है। श्रद्धांजलि देने वालों में महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस जितेन्द्र पाल पाठी, राकेश सेमवाल, प्रिंस सक्सेना, यश अरोड़ा, आदित्य झा, हिमांशु जाटव, इमरान सैफी, बुरहान अली, नीरज चौहान, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

शहीद भगत सिंह की वीरता को शब्दों में वर्णित करना असंभव

जयंती पर शहीदे आजम भगत सिंह को महापौर अनीता ममगाईं ने नगर निगम स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। महापौर ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश के लिए जो बलिदान दिया है उसे सदैव याद रखा जाएगा। आज की नौजवान पीढ़ी को शहीद भगत सिंह से सीख ले कर अपने अंदर देश भक्ति की भावना पैदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी याद को संजोए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

महापौर ने कहा कि शहीद भगत सिंह की वीरता व योगदान को शब्दों में वर्णित करना सम्भव नहीं है। इस मौके पर अनीता रैना, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, रोमा, सहगल, गुरविंदर सिंह गुरी, अजीत सिंह गोल्डी, चेतन शर्मा,संजय कुमार बर्मा, विवेक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

युवाओं के लिए प्रेरणादायक है सरदार भगत सिंह का जीवन

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले शहीद सरदार भगत सिंह की 114वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया। अग्रवाल ने कहा है कि आज के युवाओं के लिए सरदार भगत सिंह प्रेरणा स्रोत है युवाओं को अपने कार्य के साथ-साथ देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा सरदार भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों से ही मिलती है।

उन्होंने सरदार भगत सिंह का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा है कि उनके योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने युवाओं से नशे की प्रवृत्ति छोड़कर देशभक्ति की ओर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर रायवाला के प्रधान सागर गिरी, मनोज ध्यानी, अरुण बडोनी, दिनेश बहुगुणा, पार्वती थापा, सुरेंद्र कैंतूरा, अंबिका देवी, मोहन चंद्र कैंतूरा, ममता क्षेत्री, कुल बहादुर क्षेत्री आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में शामिल हो आजादी का इतिहास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.