पारंपरिक परिधानों से सजा बाजार, इसबार इनकी है खास डिमांड
बाजारों की रोनक काफी बढ़ गर्इ है। पारंपरिक परिधानों के साथ ही घरों को सजाने के सामान की लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
देहरादून, [जेएनएन]: नए आकर्षक कपड़े न खरीदें जाए, भला ऐसा कैसे हो सकता है। कर्इ दिन पहले से ही बाजार नए कलेक्शन से सजने लगते हैं। राजधानी देहरादून में भी कुछ ऐसा ही नजारा है। पारंपरिक परिधान बाजारों की रोनक बढ़ा रहे हैं। वहीं, घरों को सजाने के सामान की भी जमकर खरीददारी हो रही है।
लोग ज्यादातर पारंपरिक परिधानों को ही तरजीह देते हैं। इसे देखते हुए बाजार तरह-तरह के कपड़ों से सज गए हैं। बच्चों, युवतियों, महिलाओं और पुरुषों के लिए आकर्षक रेंज में पारंपरिक परिधान मौजूद हैं। दून के पल्टन बाजार में दुकानों पर खूबसूरत कलेक्शन देखने को मिल रहा है। सजाया गया है। इस त्योहार को खास बनाने के लिए लोग भी अपनी पसंद अनुसार खरीददारी कर रहे हैं।
महिलाओं में डार्क कलर्स का क्रेज
महिलाओं में डार्क कलर्स का क्रेज ज्यादा दिखाई दे रहा है। स्पेशली दीपावली के लिए फैशन डिजाइनरों ने ब्राइट हैवी वर्क का फैशन पेश किया है। यलो, ब्लू टोन, गोल्डन, नेवी ब्ल, डार्क ग्रीन, मजेंटा कलर जैसे कलर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
डिजाइनरों ने वेस्टर्न की तुलना में भारतीय पारंपरिक परिधानों को नये रूप में पेश किया है। इसे महिलाएं व युवतियां काफी पसंद कर रही हैं। लहंगा, घाघरा, लहंगा लुक साड़ी, सूट, कुरती, गाउन के बेहतरीन कलेक्शन पेश किए गए हैं।
युवतियों की पहली पसंद एथनिक गाउन
युवतियों में एथनिक गाउन की डिमांड ज्यादा है। लॉन्ग पैटर्न में हैवी वर्क में लाइट पिंक, ग्रे, ब्लू, पेस्टल कलर्स के गाउन पसंद किए जा रहे हैं। जॉर्जट, शिफॉन, साटन व नेट के गाउन के कलेक्शन खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं। इनकी कीमत दो हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये है।
पुरुषों के लिए 600 से लेकर 4000 रुपये तक के कुर्ते
खास दिखने के लिए ज्यादातर पुरुष भी पारंपरिक कुर्तों को पहनना पसंद करते हैं। बाजार में नेक वर्क के साथ कॉटन, सिल्क, चिकन कढ़ाई, रॉ सिल्क में 600 से लेकर 4000 रुपये तक के आकर्षक कुर्ते मौजूद हैं। इनमें हल्का गुलाबी, नीला, स्याह रंग, मैरून कलर ज्यादा डिमांड में है।
यह भी पढ़ें: दीये बना समृद्धि का प्रकाश फैला रहीं यह महिला, जानिए सफलता की कहानी
यह भी पढ़ें: राशि के अनुसार जानिए धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जानें क्या है खास