Move to Jagran APP

स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में दुपहिया बंदी पर उखड़े व्यापारी Dehradun News

स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण में व्यापारियों ने ही रोड़ा अटका दिया है। व्यापारियों ने दो-टूक कहा कि वे बाजार में दुपहिया बंदी नहीं होने देंगे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 02:31 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 02:31 PM (IST)
स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में दुपहिया बंदी पर उखड़े व्यापारी Dehradun News
स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में दुपहिया बंदी पर उखड़े व्यापारी Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के प्रमुख पलटन बाजार में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण में व्यापारियों ने ही रोड़ा अटका दिया है। सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू तभी होगा, जब बाजार में दुपहिया पर प्रतिबंध लगाया जाए। व्यापारी इसके विरोध में हैं। व्यापारियों को समझाने के लिए नगर निगम में महापौर सुनील उनियाल गामा की ओर से बैठक बुलाई गई, मगर व्यापारियों ने दुपहिया बंदी का प्रस्ताव सिरे से नकार दिया।

loksabha election banner

व्यापारियों ने दो-टूक कहा कि वे सौंदर्यीकरण में पूरा सहयोग देंगे, मगर बाजार में दुपहिया बंदी नहीं होने देंगे। महापौर गामा के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अफसरों ने पलटन बाजार के व्यापारियों को सौंदर्यीकरण कार्य की पूरी जानकारी दी। व्यापारियों को यह जानकारी दी गई कि घंटाघर स्थित पलटन बाजार के प्रवेश द्वार से शहर कोतवाली तक दुपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

जिस पर कोई व्यापारी सहमत नहीं हुआ। भाजपा प्रदेश महामंत्री व्यापारी नेता अनिल गोयल की मौजूदगी में व्यापारियों को समझाया भी गया। महापौर ने व्यापारियों से सुझाव मांगे। व्यापारी सुशील कुमार ने कहा कि घंटाघर से कोतवाली तक दुपहिया पर क्यों प्रतिबंध लगाया जा रहा। तर्क दिया कि पहले से ही बाजार में ग्राहक कम हो गए हैं।

प्रतिबंध से व्यापारियों का कारोबार चौपट हो जाएगा व आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इस दौरान महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि पलटन बाजार सबसे पुराना बाजार है। अगर वाहन प्रतिबंध किए तो बाजार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि वाहनों के संचालन जारी रखते हुए फुटपॉथ खत्म किए जाएं व नालियों को कवर्ड कर दुकान में अंदर जाने का रास्ता दिया जाए। गोयल ने पुराने शहर को विकसित करने से पहले एमडीडीए को आउटर या न्यू दून का ब्लू प्रिंट तैयार करने का सुझाव दिया।

व्यापारी नेता पंकज मेसोन ने सवाल खड़ा किया मंत्री, महापौर, विधायक व व्यापारियों को बुलाए बिना कुछ दिन पूर्व अधिकारियों ने पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के कार्य के लिए पूजन कर दिया। अंशुमान ने कहा कि दुपहिया वाहन का मामला ग्राहकों की सेवा से जुड़ा है। व्यापारी नेता विपिन नागलिया ने कहा कि पलटन बाजार में दोपहिया को प्रतिबंधित करना ठीक नहीं। महापौर गामा ने व्यापारियों के इस सुझाव पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया। महापौर की ओर से आश्वस्त किया गया कि व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही स्मार्ट सिटी कार्य बाजार में किया जाएंगे। बैठक में व्यापारी नेता सुनील मेसोन, पार्षद अजय सिंघल, संतोष नागपाल, नीतू अग्रवाल, अनुज जैन, दीपक गुप्ता, बालेश गुप्ता, विजय कोहली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सुविधाएं खत्म करने के विरोध में विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

यह होगा पलटन बाजार का स्वरूप

  • 13.10 करोड़ रुपये से पलटन बाजार का कायाकल्प किया जाएगा।
  • रूप-रंग बदला जाएगा व बाजार के प्रवेश द्वार को अलग से सौंदर्यीकृत किया जाएगा।
  • सड़क के दोनों ओर फुटपॉथ का लेवल बराबर रखा जाएगा।
  • सीएनआई स्कूल के पास हॉकर जोन बनाया जाएगा।
  • कोतवाली के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक्सट्रा पार्किंग की भी बनाई जाएंगी।
  • पलटन बाजार की सभी दुकानों को एक ही रंग में रंगा जाएगा। दुकानों को नंबर भी अलॉट किए जाएंगे।
  • पैदल चलने वाले लोगों के लिए बेहतर फुटपॉथ बनाए जाएंगे।
  • विकलांग और गर्भवती महिलाओं आदि के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था होगी।
  • सभी दुकानों के बोर्ड का एक साइज होगा। उनका रंग भी एक जैसा ही होगा। पुराने बोर्ड हटाए जाएंगे।
  • दुकानों को नंबर अलॉट करने के बाद उन्हें दून-वन एप से जोड़ दिया जाएगा। जिससे लोगों को घर बैठे संबंधित दुकान की जानकारी मिल सकेगी।
  • पलटन बाजार की 476 मीटर सड़क का भी नए सिरे से निर्माण होगा।
  • विद्युत और टेलीफोन लाइनों को मल्टी यूटिलिटी डक्ट में शिफ्ट किया जाएगा।
  • सुबह सात बजे से रात दस बजे तक बाजार में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: रिक्त पदों को भरने और पदोन्नति को लेकर लोनिवि इंजीनियरों का प्रदर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.