Move to Jagran APP

अवैध खनन सामग्री से भी ट्रैक्टर ट्राली सीज, खनन में जुटे लोग फरार

रविवार रात को कोतवाली पुलिस ने डाकपत्थर स्थित यमुना किनारे छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान खनन सामग्री से भरी एक ट्रॉली को पुलिस ने सीज कर दिया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 01:50 PM (IST)
अवैध खनन सामग्री से भी ट्रैक्टर ट्राली सीज, खनन में जुटे लोग फरार
अवैध खनन सामग्री से भी ट्रैक्टर ट्राली सीज, खनन में जुटे लोग फरार

विकासनगर, (देहरादून), जेएनएन। लगातार मिल रही अवैध खनन की शिकायतों को लेकर रविवार रात को कोतवाली पुलिस ने डाकपत्थर स्थित यमुना किनारे छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान खनन सामग्री से भरी एक ट्रॉली को पुलिस ने सीज कर दिया। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगने से पहले ही खनन में जुटे लोग मौके से फरार हो गए।

loksabha election banner

पछवादून में यमुना, आसन, शीतला आदि नदियों में अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यमुना का एक किनारा उत्तराखंड और दूसरा किनारा हिमाचल में होने का फायदा अवैध खनन करने वाले उठा रहे हैं। जैसे ही पुलिस या प्रशासन की टीम छापेमार कार्रवाई के लिए नदी पर जाती है। वैसे ही खनन माफिया हिमाचल सीमा में प्रवेश कर जाते हैं।

रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़े, क्रॉस तहरीर

रुड़की के नगला इमरती गांव में रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने किशोरी और महिला से मारपीट करते हुए छेड़छाड़ और कपड़े फाडऩे तो दूसरे पक्ष ने गर्भवती महिला को पीटने के आरोप दी तहरीर में लगाए हैं। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव निवासी एक विधवा का दूसरे पक्ष के साथ किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर कुछ समय पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। विधवा ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस के गांव में आने पर आरोपित फरार हो गए थे। इस बात से आक्रोशित दूसरे पक्ष ने रविवार को घर में घुसकर विधवा पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: साझा कारोबार के नाम पर हड़पे पांच लाख, दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मां को बचाने आई नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की गई। उसकी पुत्रवधु के भी कपड़े फाड़ दिए गए। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। विधवा ने इस बावत पुलिस को तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर लाठी डंडों से लैस होकर हमला करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही परिवार की गर्भवती महिला को बुरी तरह से पीटने के आरोप लगाए है। जिसमें उसके गर्भस्थ शिशु को चोट आने की बात कही है। सविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: धोखाधडी में पूर्व प्रधान समेत तीन पर मुकदमा, SC में तीन तलाक के खिलाफ याचिका दायर करने वाली आतिया से जुड़ा है मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.