Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 8th December 2019: पुलिस पहुंचाएंगी घर, आरटीओ में जल्द खुलेगी पुलिस चौकी, सात साल तक दुष्कर्म करता रहा चाचा

दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। पुलिस पहुंचाएंगी घर आरटीओ में जल्द खुलेगी पुलिस चौकी सात साल तक दुष्कर्म करता रहा चाचा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 07:33 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 8th December 2019: पुलिस पहुंचाएंगी घर, आरटीओ में जल्द खुलेगी पुलिस चौकी, सात साल तक दुष्कर्म करता रहा चाचा
Top Dehradun News of the day, 8th December 2019: पुलिस पहुंचाएंगी घर, आरटीओ में जल्द खुलेगी पुलिस चौकी, सात साल तक दुष्कर्म करता रहा चाचा

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में रविवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, देर रात ऑफिस, रेलवे या बस स्टेशन से घर जाने के लिए वाहन न मिले या फिर बीच रास्ते स्कूटी खराब हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस आपको डायल 112 पर कॉल कर इसकी जानकारी देनी होगी। इस पर पुलिस की पीसीआर मय महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंचेगी और आपको सुरक्षित घर छोड़ कर आएंगी। वहीं, दफ्तर में दलालों और अनाधिकृत लोगों की एंट्री रोकने के लिए एआरटीओ ने जिलाधिकारी को पत्र देकर आरटीओ में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है। इधर, एक युवती ने अपने चाचा पर सात साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा पीड़िता ने चाची पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। 

loksabha election banner

पुलिस पहुंचाएंगी घर  

देर रात ऑफिस, रेलवे या बस स्टेशन से घर जाने के लिए वाहन न मिले या फिर बीच रास्ते स्कूटी खराब हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस आपको डायल 112 पर कॉल कर इसकी जानकारी देनी होगी। इस पर पुलिस की पीसीआर मय महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंचेगी और आपको सुरक्षित घर छोड़ कर आएंगी। देहरादून की ओर से शुरू की गई इस पहल को शनिवार की रात से ही लागू कर दिया गया है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि रात के समय महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह पहल की गई है। इसके लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के साथ रेलवे और बस स्टेशन पर पीसीआर वैन पूरी रात मुस्तैद रहेगी। 

आरटीओ में जल्द खुलेगी पुलिस चौकी

दफ्तर में दलालों और अनाधिकृत लोगों की एंट्री रोकने के लिए एआरटीओ ने जिलाधिकारी को पत्र देकर आरटीओ में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है। एआरटीओ प्रशासन ने साइबर कैफों की मनमानी रोकने के लिए दफ्तर में कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की मांग भी की है। पुलिस चौकी खोलने के लिए आरटीओ परिसर में कमरा देने की बात भी कही गई। 

सात साल तक दुष्कर्म करता रहा चाचा 

एक युवती ने अपने चाचा पर सात साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा पीड़िता ने चाची पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, मामला कोतवाली क्षेत्र का है। युवती की इसी साल शादी हुई है। वह जब भी मायके जाती तो चाचा परेशान करता। इससे आजिज होकर युवती ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें युवती ने बताया कि जब वह 16 साल की थी, तब चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला कई दिन तक चलता रहा।

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 7th December 2019: पाकिस्तान ने आतंकवाद को बनाया राष्ट्र नीति, भारतीय सेना को मिले 306 युवा जांबाज अधिकारी, आइएमए के तीन परिसरों के बीच बनेंगे दो अंडरपास, चाय बागानों से संवरेगी 12 हजार किसानों की आर्थिकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.