Top Dehradun News of the day, 6th September 2019: आफत की बारिश, डीएवी में खूनी संघर्ष, सड़क हादसे में एक की मौत
दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली आफत की बारिश डीएवी में खूनी संघर्ष और सड़क हादसे में एक शख्स की मौत।
देहरादून, जेएनएन। देहरादून में शुक्रवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। तेज बारिश से दून की सड़के तालाब में तब्दील हो गईं। वहीं, डीएवी पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय परिषद और बागी गुट में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें अध्यक्ष समेत कई छात्र नेता घायल हुए। इसके साथ ही, ऋषिकेश में नीलकंठ दर्शन कर वापस लौट रहे यात्रियों का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई।
आफत की बारिश
चमोली के लामबगड़ में तीन दिन से बंद बदरीनाथ हाईवे को शुक्रवार शाम करीब चार बजे खोल दिया गया। लामबगड़ स्लाइड जोन में पत्थर गिरने से पुलिस की देखदेख में वाहनों की आवाजाही हो रही थी। वहीं गौरीकुंड, यमुनोत्री, गंगोत्री हाईवे सुचारू रहा। इधर, पिथौरागढ़ में बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया, जबकि गोपेश्वर में गांव के ऊपर भूस्खलन हुआ। वहीं, दून की सड़के भी तालाब नजर आई।
डीएवी में खूनी संघर्ष
छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी का बागी गुट रैली निकालने के लिए जमा हुआ था। लेकिन इस बीच एबीवीपी और युवा मोर्चा के नेताओं ने उनपर हमला बोल दिया, जिसके बाद उनके बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान कई छात्र नेत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
सड़क हादसे में एक की मौत
लक्ष्मण झूला नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी के पास एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ, जब सभी नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे।