Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 21st November 2019: आरटीओ का मुख्य सहायक और दो दलाल गिरफ्तार, उत्‍तराखंड में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, उत्‍तराखंड की वादियां फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए बनी आकर्षण का केंद्र

दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। आरटीओ का मुख्य सहायक और दो दलाल गिरफ्तार जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार उत्तराखंड फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए बना आकर्षण।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 08:14 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 08:14 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 21st November 2019: आरटीओ का मुख्य सहायक और दो दलाल गिरफ्तार, उत्‍तराखंड में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, उत्‍तराखंड की वादियां फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए बनी आकर्षण का केंद्र
Top Dehradun News of the day, 21st November 2019: आरटीओ का मुख्य सहायक और दो दलाल गिरफ्तार, उत्‍तराखंड में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, उत्‍तराखंड की वादियां फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए बनी आकर्षण का केंद्र

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, कृषि में पंजीकृत ट्रैक्टर को कमर्शियल में बदलने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने आरटीओ के मुख्य सहायक और दो दलालों को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सरकार के कामकाज की समीक्षा के बाद प्रदेश सरकार इस दिशा में कदम आगे बढ़ाने जा रही है। इधर, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखंड को प्रकृति से सुन्दरता का वरदान प्राप्त है, यहां की प्राकृतिक सुन्दरता और खूबसूरत वादियां फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही हैं।

loksabha election banner

आरटीओ के मुख्य सहायक और दो दलाल गिरफ्तार

कृषि में पंजीकृत ट्रैक्टर को कमर्शियल में बदलने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने आरटीओ के मुख्य सहायक और दो दलालों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के मुताबिक आरोपित दलाल दफ्तर के अंदर मुख्य सहायक की कुर्सी पर बैठकर सौदेबाजी कर रहे थे। मुख्य सहायक उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष भी है। तीनों के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उत्‍तराखंड में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सरकार के कामकाज की समीक्षा के बाद प्रदेश सरकार इस दिशा में कदम आगे बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर लगातार काम का बढ़ता बोझ हल्का करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है।

त्‍तराखंड की वादियां फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए बनी आकर्षण का केंद्र 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में पद्मा सिद्धि फिल्म्स और जेएसआर प्रोडक्शन हाउस की ओर से उत्तराखण्ड में शूट की जा रही फिल्म 'सौम्या गणेश' का मुहूर्त शॉट लिया। फिल्म के निर्देशक अवनीश ध्यानी एवं छायांकन निर्देशक हरीश नेगी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखंड को प्रकृति से सुन्दरता का वरदान प्राप्त है, यहां की प्राकृतिक सुन्दरता और खूबसूरत वादियां फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही हैं। साथ ही फिल्म निर्माताओं को सहयोग देने के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर है।

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 20th November 2019: उत्तरकाशी में खुलेगी एनसीसी की नई बटालियन, 5000 करोड़ तक हो सकता है अनुपूरक बजट आकार, दून में अब और तेज होगी तीसरी आंख की नजर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.