Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 17th October 2019, छलनी की ओट में सजनी ने किया सजना का दीदार, विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप से पुदुचेरी ने किया क्वालीफाई, इंटक अध्यक्ष पर जानलेवा हमले में दस नामजद, चार गिरफ्तार

चांद निकलने पर महिलाओं ने चांद का दीदार किया और अर्घ्‍य देकर अपना व्रत खोला। इस दौरान सभी महिलाओं ने पति की दीर्घ आयु की कामना की और आपस में थालियां बंटाई।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 08:27 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 17th October 2019, छलनी की ओट में सजनी ने किया सजना का दीदार, विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप से पुदुचेरी ने किया क्वालीफाई, इंटक अध्यक्ष पर जानलेवा हमले में दस नामजद, चार गिरफ्तार
Top Dehradun News of the day, 17th October 2019, छलनी की ओट में सजनी ने किया सजना का दीदार, विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप से पुदुचेरी ने किया क्वालीफाई, इंटक अध्यक्ष पर जानलेवा हमले में दस नामजद, चार गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। देहरादून तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, चांद निकलने पर महिलाओं ने चांद का दीदार किया और अर्घ्‍य देकर अपना व्रत खोला। इस दौरान सभी महिलाओं ने पति की दीर्घ आयु की कामना की और आपस में थालियां बंटाई। दूसरी, विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप से पुदुचेरी ने अंक तालिका में प्रथम स्थान हासिल करते हुए नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। और तीसरी इंटक अध्यक्ष ट्विंकल अरोड़ा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

छलनी की ओट में सजनी ने किया सजना का दीदार

करवाचौथ के त्योहार पर दून के विभिन्न मंदिरों में सुहागिनों की भीड़ देखने को मिली। शाम चार बजे से ही मंदिरों में आवाजाही शुरु हो गई। मंदिर में पुजारियों ने महिलाओं को कथा सुनाई। जिसके बाद चांद निकलने पर महिलाओं ने चांद का दीदार किया और अर्घ्‍य देकर अपना व्रत खोला। इस दौरान सभी महिलाओं ने पति की दीर्घ आयु की कामना की और आपस में थालियां बंटाई। जबकि कुछ महिलाओं ने समूह में तो कुछ महिलाओं ने अपने घर की महिलाओं के साथ घर की छत पर चांद का दीदार किया।

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप से पुदुचेरी ने किया क्वालीफाई

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप से पुदुचेरी ने अंक तालिका में प्रथम स्थान हासिल करते हुए नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अपने अंतिम मुकाबले में पुदुचेरी ने असम को पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में 34 अंक प्राप्त किए। पुदुचेरी ने नौ मैचों में से सात में जीत दर्ज की, जबकि अन्य दो बारिश के चलते रद हुए। 

यह भी पढ़ें: इंटक प्रदेश अध्यक्ष ट्विंकल पर किया जानलेवा हमला Dehradun News

इंटक अध्यक्ष पर जानलेवा हमले में दस नामजद, चार गिरफ्तार

इंटक अध्यक्ष ट्विंकल अरोड़ा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से महिला समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दून में सरेशाम भाजपा नेता को मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.