Move to Jagran APP

CM धामी ने हाकी स्टार Vandana Katariya से की बात, कहा- सभी खिलाड़ी बनाए रखें मनोबल; 25 लाख देने की घोषणा

Tokyo Olympics 2021 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने हाकी स्टार वंदना कटारिया (Hockey Star Vandana Katariya) से बात की। साथ ही शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना और भारतीय महिला हाकी टीम को बधाई दी।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 02:16 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 02:16 PM (IST)
CM धामी ने हाकी स्टार Vandana Katariya से की बात, कहा- सभी खिलाड़ी बनाए रखें मनोबल; 25 लाख देने की घोषणा
CM धामी ने हाकी स्टार Vandana Katariya से की बात, कहा- सभी खिलाड़ी बनाए रखे मनोबल।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Tokyo Olympics 2021 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने हाकी स्टार वंदना कटारिया (Hockey Star Vandana Katariya) से बात की। साथ ही शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना और भारतीय महिला हाकी टीम को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा। इससे पहले सीएम धामी ने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया को आवास पर किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को टोक्यो से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मिलने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होने कहा कि राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति बनाई जा रही है। इसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ि‍यों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से भारतीय हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात की। उन्होंने शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना एवं महिला हाकी टीम में शामिल सभी खिलाड़ि‍यों को बधाई दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ि‍यों को मनोबल बनाए रखने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना के खेल से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वंदना को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वंदना के भाई सौरभ कटारिया से भी फोन पर वार्ता कर वंदना के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने उनके उत्साह वद्र्धन के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर सचिव हरिचंद्र सेमवाल भी उपस्थित थे।

पूर्व सीएम ने भी फैसले को सराहा

पूर्व सीएम हरीश रावत ने वंदना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार देने के सरकार के फैसले को सराहा है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट किया, वंदना को इस पुरस्कार से सम्मानित करना अच्छा निर्णय है। स्नेह राणा, मानसी जोशी, एकता बिष्ट ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमारे गौरव को बढ़ाया है। स्नेह ने तो हाल ही में भारत को इंग्लैंड के ऊपर विजय हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। अगर इनके नाम भी तीलू रौतेली पुरस्कार(Teelu Rauteli Award) में शामिल होते तो हमारी बेटियों को खेल के क्षेत्र में और जोश के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें- हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत 22 को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्‍कार, 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से होंगी सम्मानित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.