आसन वेटलैंड में आज की जाएगी प्रवासी परिदों की विधिवत गणना
जागरण संवाददाता विकासनगर देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व व उत्तराखंड के पहले रामसर साइट अ
जागरण संवाददाता, विकासनगर: देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व व उत्तराखंड के पहले रामसर साइट आसन नमभूमि में प्रवास पर आए परिदों की विधिवत गणना रविवार को 11 बजे से की जाएगी। वन्यजीव संस्थान के निदेशक धनंजय मोहन के नेतृत्व में पक्षी विशेषज्ञों की टीम विधिवत गणना करेगी। परिदों की संख्या और प्रजातियों के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। हालांकि, स्थानीय गणना में 42 प्रजाति के परिदों की संख्या पांच हजार से अधिक आंकी गई है।
अक्टूबर से आसन वेटलैंड में प्रवासी परिदों के प्रवास पर आने का क्रम शुरू हो जाता है, अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक प्रवास करने वाले परिदों की लोकल गणना समय-समय पर चकराता वन प्रभाग की टीम करती रहती है, लेकिन हर साल जनवरी माह में पक्षी विशेषज्ञ परिदों की विधिवत गणना करते हैं। इस बार 30 जनवरी को परिदों की विधिवत गणना की जाएगी। हाल ही में पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ने से प्रवासी परिदों की संख्या में इजाफा हुआ है। डीएफओ चकराता कल्याणी के निर्देश पर प्रवासी परिदों की रात दिन की गश्त चल रही है। आसन रेंज के रेंजर शरणपाल कुंवर व वन दारोगा प्रदीप सक्सेना ने बताया कि परिदों की विधिवत गणना के बाद ही वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सकेगा।
-----------------------
आसन नमभूमि में इन प्रजाति के परिंदे हैं प्रवास पर
नमभूमि में 42 प्रजाति के परिदे उत्तराखंड के मेहमान बने हुए हैं। इनमें बार हेडेड गूज, ग्रेट कारमोरेंट, व्हाइट ब्रिस्टेड वेटरन, कामन मोरहन, पर्पल सेमफेन, कामन कूट, ब्लैक विटड, स्टिप, रीवर लेपविग, रेड वेटल्ड लेपविग, ब्राउन हर्टेड गल, गेटर कोकिल, इंडियन ग्रे हार्नबिल, कामन किगफिशर, पाइड किग फिशर, स्टार्क बिल्ड किगफिशर, व्हाइट थ्रोटेड किगफिशर, नोब बिल्ड डक, रुडी शेलडक, गैडवाल, यूरोशियन विजन, मलार्ड, इंडियन स्पाट बिल्ड डक, नार्दन शावलर, नार्दन पिनटेल, कामन टील, रेड क्रस्टड पोचार्ड, कामन पोचार्ड, फेरीजिनियस, टफ्टड डक, लिटिल ग्रेब, पेंटेड स्टार्क, वूली रुचिड स्टार्क, रेड नेफ्ड आइबीज, ग्लैसी आइबीज, ब्लैक नाइड हेरोन, ग्रे हेरोन, पर्पल हेरोन, ग्रेट इग्रेट, इंडियन कोरमोरेंट प्रजाति के परिदे प्रवास पर हैं।