Move to Jagran APP

चरस-गांजे के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

विकासनगर पुलिस ने तीन महिलाओं को चरस और गांंजे के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवार्इ कर रही है।

By raksha.panthariEdited By: Published: Sun, 24 Sep 2017 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 24 Sep 2017 02:56 PM (IST)
चरस-गांजे के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार
चरस-गांजे के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

विकासनगर, [जेएनएन]: सहसपुर पुलिस ने चाणचक गांव में तीन महिलाओं को मादक पदार्थों की तस्करी मामले में पकड़ा है। महिलाओं के पास से 605 ग्राम गांजा व 680 ग्राम चरस बरामद की गयी है। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। 

loksabha election banner

पुलिस को काफी समय से चाणचक गांव में महिलाओं द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई किए जाने की शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में अपने मुखबिर छोड़ दिए। फिर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ महिलाएं मादक पदार्थ सप्लाई करने जा रही हैं, जिसपर पुलिस ने गांव में दबिश देकर तीनों महिलाओं को चरस और गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं ने अपनी पहचान जैतून, आसमीन और आयसा निवासीगण चाणचक सहसपुर के रूप में बताई है। महिलाएं मादक पदार्थेां की तस्करी के साथ ही फुटकर में नशे का सामान भी बेचती हैं। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी के अनुसार तीनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश पुलिस ने चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नेपाल से लाई गई चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नशे की लत पूरी करने को चार युवक बने नशा तस्कर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.