दून-मसूरी हाईवे पर कोल्हूखेत में दो कारों की टक्कर में तीन लोग घायल
दून-मसूरी हाईवे पर कोल्हूखेत के पास पर्यटकों की कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कारों में सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मसूरी से लौट रहे सोनीपत हरियाणा के पर्यटकों की कार दून से मसूरी आ रही दूसरी कार से भिड़ गई।
संवाद सहयोगी, मसूरी। दून-मसूरी हाईवे पर कोल्हूखेत के पास पर्यटकों की कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कारों में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मसूरी से लौट रहे सोनीपत, हरियाणा के पर्यटकों की कार दून से मसूरी आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। सूचना पर कोल्हूखेत चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। हरियाणा के पर्यटकों की कार में दो लोग घायल हालत में थे। घायलों की पहचान ग्राम मदीना, तहसील गुहाना, सोनीपत निवासी प्रदीप और विक्की के रूप में हुई। इस कार में कुल छह लोग सवार थे। अन्य किसी को चोट नहीं आई है। वहीं दून से मसूरी जा रही कार में सवार सहारनपुर के रहने वाले राजेश घायल हुए। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति सवार था, जिसे चोट नहीं आई है। इस हादसे में दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा है।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें