Move to Jagran APP

प्रथम राष्ट्रपति को कांग्रेस भवन में कार्यकर्त्‍ताओं ने दी श्रद्धाजंलि

देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस पर कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्त्‍ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 07:32 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 07:32 PM (IST)
प्रथम राष्ट्रपति को कांग्रेस भवन में कार्यकर्त्‍ताओं ने दी श्रद्धाजंलि
पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

जागरण संवाददाता, देहरादून : देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस पर कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्त्‍ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने छात्र जीवन में ही अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद को शिक्षकों का आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत एक अध्यापक के रूप में की। करीब 35 वर्षों तक अध्यापन किया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक सच्चे गांधीवादी के रूप में महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान निर्माण सभा के अध्यक्ष के रूप में संयम, अनुशासन और ज्ञान से भारतीय संविधान निर्माण को सहज बनाया। वह अपने आप में बेमिसाल है। जिस समय देश संकट के दौर से गुजर रहा था, उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य व कृषि मंत्री के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट बोले, भाजपा के जीरो टॉलरेंस की पोल खेलेगा उक्रांद

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, युवा कांग्रेस महासचिव संदीप चमोली, महेश जोशी, प्रमुख महेन्द्र राणा, दीप बोहरा, प्रतिमा सिंह, भरत शर्मा, राहुल प्रताप सिंह, महेश जोशी आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज किसान घाट पर करेंगे मौन साधना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.