ऋषिकेश महापौर ने कहा भगवान रविदास ने समाज हित में कार्य करने का दिया संदेश
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संत शिरोमणि भगवान रविदास जयंती के अवसर पर रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सोमवार को अंबेडकरनगर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अनीता ममगांई सुरेंद्र मोघा ने भगवान रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संत शिरोमणि भगवान रविदास जयंती के अवसर पर रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सोमवार को अंबेडकरनगर में भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट की अध्यक्ष मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर अनीता ममगांई, सुरेंद्र मोघा ने भगवान रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने जाप -पात से ऊपर उठकर समाज हित में कार्य करने का संदेश दिया था।
यह भी पढ़ें- क्रिटिक च्वाइस अवॉर्ड से नवाजे गए दून के सुमित, लिखी इस फेमस वेब सीरीज की पटकथा और संवाद
अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी भगवत प्रसाद मकराना ने कहा कि उनके संदेशों को इतिहास के पन्नों में दर्ज कर उनका अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने हमेशा पाखंडवाद से दूर रहने का आह्वान भी किया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, राजपाल ठाकुर, विवेक गोस्वामी, सतपाल दानव, पंकज शर्मा, जमुना देवी, प्रवेश कुमार, नेहा नेगी, राज कुमार ,रणवीर भारती, संजय बाल्मीकि, अशोक धींगरा, महेंद्र सिंह उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- धारावाहिक बैरिस्टर बाबू की बोंदिता पहुंचीं देहरादून, कहा बाल विवाह के खिलाफ समाज को जागरूक करना जरूरी
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें