Move to Jagran APP

ऋषिकेश: स्वामी चिदानंद सरस्वती बोले, उत्तराखंड की राजनीति के पुरोधा थे हरबंस कपूर; सादगी से जीते थे जीवन

ऋषिकेश में स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अजेय विधायक अद्भुत व्यक्तित्व के धनी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक हरबंस कपूर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने आज एक सच्चे समाजसेवी मृदुभाषी व्यक्तित्व के थे।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 13 Dec 2021 02:00 PM (IST)Updated: Mon, 13 Dec 2021 02:00 PM (IST)
ऋषिकेश: स्वामी चिदानंद सरस्वती बोले, उत्तराखंड की राजनीति के पुरोधा थे हरबंस कपूर; सादगी से जीते थे जीवन
ऋषिकेश: स्वामी चिदानंद सरस्वती बोले, उत्तराखंड की राजनीति के पुरोधा थे हरबंस कपूर।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अजेय विधायक, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा विधायक हरबंस कपूर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने आज एक सच्चे समाजसेवी, मृदुभाषी और सादगी युक्त जीवन जीने वाले व्यक्तित्व को खो दिया है। हरबंस कपूर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजनीति के पुरोधा थे।

loksabha election banner

स्वामी चिदानंद सरस्वती बोले, हरबंस कपूर लगातार आठ बार पिछले 40 सालों से विधायक के रूप में अपने राज्य और जनता की सेवा कर रहे थे। उनका सादगी युक्त, सरल व्यवहार, कर्मठता और शालीनता के कारण ही वे हर दिल में राज करते थे और जनता की समस्याओं के लिये वे हमेशा सजग रहते थे।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि पहाड़ की समस्याओं को समझने के लिये पहाड़ जैसा दिल और पहाड़ जैसा व्यक्तित्व चाहिये, हमारे कपूर जी ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे। वह उत्तराखंड की राजनीति के एक मशाल थे। पहाड़ की परम्परागत संस्कृति को जीवंत बनाये रखने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को शान्ति और संबल प्राप्त हो।

महापौर ने पार्टी मुख्यालय में दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश-उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर को पार्टी मुख्यालय में महापौर अनीता ममगाईं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैंट विधानसभा सीट से विधायक हरबंस कपूर के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक है। विधायक की सियासी व्यवहार-कुशलता उन्हें दूसरों से अलग करती थी। गुरुवार की दोपहर भाजपा के पुरोधा हरबंस कपूर के पार्थिव शरीर को देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में दर्शनार्थ लाया गया जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगर निगम ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाईं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अचानक इस तरह से चले जाने से हर कोई सदमे में है। मृदुभाषी कपूर ने हमेशा सादगी के साथ जीवन जिया। स्व कपूर मृदुभाषी, जमीनी नेता और सादगी के प्रतीक थे। उनका निधन भाजपा समेत पूरे प्रदेश की क्षति है जिसे पूरा किया जाना संभव नहीं है। एक समर्पित जन नेता के तौर पर उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर का निधन, सीएम धामी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि; दून में सार्वजनिक अवकाश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.