Move to Jagran APP

प्रीतम लोकशाही, रानी राजशाही का प्रतीक : सूर्यकांत धस्माना

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रीतम सिंह लोकशाही जबकि माला राज्य लक्ष्मी राजशाही की प्रतीक हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 12:40 PM (IST)
प्रीतम लोकशाही, रानी राजशाही का प्रतीक : सूर्यकांत धस्माना
प्रीतम लोकशाही, रानी राजशाही का प्रतीक : सूर्यकांत धस्माना

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रीतम सिंह लोकशाही, जबकि माला राज्य लक्ष्मी राजशाही की प्रतीक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दो बार सांसद चुने जाने के बावजूद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने क्षेत्र की उपेक्षा की। इस बार चुनाव राजशाही के खिलाफ लड़ा जाएगा। 

loksabha election banner

पश्चिम पटेलनगर में जनसंपर्क अभियान के दौरान धस्माना ने कहा कि टिहरी सांसद अपनी सांसद निधि तक खर्च नही कर पाई हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रीतम सिंह को उन्होंने स्वच्छ छवि का लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा ने सदैव जनहित से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाकर अनर्गल बातें की हैं। भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी, आतंकी घटनाएं बढ़ीं और लगातार सैन्य शिविरों पर हमले हुए। कालेधन का अब तक कुछ पता नहीं। जीएसटी, नोटबंदी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। स्थिति यह कि सरकार के मंत्री खनन माफिया को संरक्षण दे रहे हैं।

 यह भी पढ़ें: अतीत के आईने से: गंगा यात्रा से खत्म हुआ था इंदिरा का राजनीतिक वनवास

यह भी पढ़ें: चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.