सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप, कहा प्रवासियों के साथ नहीं कर रही अच्छा वयवहार
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर प्रवासियों के लिए किए गए इंतजामों के मामले में हमला किया।
देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर प्रवासियों के लिए किए गए इंतजामों के मामले में हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वप्रदेश लौट रहे प्रवासियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है।
कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने देहरादून के एक क्वारंटाइन सेंटर की तस्वीरें दिखाई हुए कहा कि कल ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस संबंध में पत्र लिख कर क्वारंटाइन सेंटरों में उचित व्यवस्था करने की मांग की थी। आज जिस प्रकार की तस्वीरें सामने आई हैं वे बेहद शर्मिंदा करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि एक प्रवासी अरुण भंडारी ने उनको बताया कि 70 लोगों के लिए केवल एक वाशरूम है, जो साफ नहीं है। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रवासी ने बताया कि तीन दिन हो गए, लेकिन किसी का अभी तक टेस्ट नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: मोदी-2 के पहले साल का कार्यकाल पूरी तरह से रहा है फ्लॉप: कांग्रेस
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों के साथ जिस प्रकार का व्यहवाहर त्रिवेंद्र सरकार ने किया है उसे भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी इस मसले पर राज्यपाल से मुलाकात करेगी।