Move to Jagran APP

बेरोजगारी से परेशान हैं प्रदेश का युवा: हरीश रावत

विकासनगर रविवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम होरावाला में कांग्रेस की जनसभा व सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में बेराजगारी के चलते युवा काफी परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 02:06 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 02:06 AM (IST)
बेरोजगारी से परेशान हैं प्रदेश का युवा: हरीश रावत
बेरोजगारी से परेशान हैं प्रदेश का युवा: हरीश रावत

जागरण संवाददाता, विकासनगर: रविवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम होरावाला में कांग्रेस की जनसभा व सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता उनके बीते कार्यकाल को याद कर रही है। उनके कार्यकाल में अनेक कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन व सहायताओं को जिस प्रकार से प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए लागू किया गया वह वर्तमान सरकार के लिए चुनौती बने हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार गरीब के पेट पर लात मारकर मितव्ययता के नाम पर उनका मजाक उड़ा रही है।

loksabha election banner

कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी से परेशान है। कांग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश में 50 हजार पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। जिन पदों को भाजपा सरकार ने मृत घोषित कर दिया है उनको पुनर्जीवित कर भर्ती शीघ्र शीघ्र शुरू की जाएगी। स्थानीय उत्पादों और कला को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्र की जनता के सुझावों के आधार पर कार्य योजना तैयार की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह वर्तमान मुख्यमंत्री और आने वाले मुख्यमंत्री को भी एक प्रहरी के रूप में सदैव जनता के हित के लिए काम करने के लिए जगाते रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कर्मचारी, गरीब, व्यापारी और किसानों के हितों पर कुठाराघात करने वाली सरकार है। पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बताते हुए कहा कि सरकार ने जनता के हितों में चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हमेशा से ही स्थानीयता को प्रोत्साहित करने की नीति पर विश्वास रखते हैं। प्रदेश के उत्पाद और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई योजनाएं लागू की थी, जो बंद कर दी गई हैं। कुछ कल्याणकारी योजनाएं चल भी रही हैं वे सिर्फ उनके डर के कारण चल रही हैं। कहा कि अगले विधान सभा चुनाव के बाद जो भी कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनेगा उस पर पुरानी सभी कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए दबाव डाला जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने का दावा करती है, लेकिन उत्तराखंड में महिलाओं के लिए उनके कार्यकाल में संचालित योजनाओं पर अमल नहीं किया जा रहा है। वृद्ध महिलाओं के लिए संचालित महिला पोषण योजना भी बंद कर दी गई। कांग्रेस शासनकाल में होमगार्ड और पीआरडी में महिलाओं को भर्ती किया गया। एक साथ 11 सौ महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया गया, जो पूरे देश में रिकॉर्ड है। बताया कि कांग्रेस की सरकार आते ही महिलाओं के लिए सार्वभौम महिला पौष्टिकता अभियान की शुरुआत की जाएगी। भाजपा पर झूठ के सहारे सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के चार साल पूरा होने के बावजूद अभी तक चुनावी घोषणाओं को अमल में नहीं लाया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व प्रदेश महामंत्री संजय जैन, पूर्व मंडी चेयरमैन विपुल जैन, रमेश आजाद, आकाश आजाद, यामीन अंसारी, गुलजार अहमद, आजाद अली, विजय राम कुकरेती, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी सैयद मोहम्मद कासिम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.