Move to Jagran APP

प्रदेश की प्रगति में राज्य कर विभाग का अहम योगदान : महाराज

राज्य कर सेवा संघ उत्तराखंड के सातवें द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य कर विभाग का प्रदेश के राजस्व प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान है। यह विभागीय कर्मचारियों की मेहनत से ही संभव हो पाया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 08:39 PM (IST)
प्रदेश की प्रगति में राज्य कर विभाग का अहम योगदान : महाराज
प्रदेश की प्रगति में राज्य कर विभाग का अहम योगदान : महाराज

संवाद सहयोगी, डोईवाला :

loksabha election banner

राज्य कर सेवा संघ उत्तराखंड के सातवें द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य कर विभाग का प्रदेश के राजस्व प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान है। यह विभागीय कर्मचारियों की मेहनत से ही संभव हो पाया है।

शुक्रवार को लालतप्पड़ स्थित नेचर विला में आयोजित राज्य कर सेवा संघ उत्तराखंड के सातवें द्विवार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अधिक राजस्व अर्जित करने के लिए प्रदेश के पर्यटक स्थलों को ओर अधिक विकसित करना होगा। जिससे बाहर से पर्यटक प्रदेश में आए और प्रदेश को अधिक राजस्व मिले। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को स्थापित करने का उनका सपना है। हरिद्वार ऐसी पावन धरती है जहां हर कोई आना चाहता है। वह चाहते हैं कि हरिद्वार सीधा विदेशों से हवाई सेवाओं से जुड़े। जिससे यहां के पर्यटक क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित 3400 होम स्टे से पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

राज्य कर सेवा संघ के निवर्तमान अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि सरकार वित्त पर आधारित होती है। राज्य कर विभाग प्रदेश का सबसे बड़ा राजस्व संग्रह देने वाला विभाग है। प्रदेश गठन के समय प्रदेश को 223 करोड़ रुपए राजस्व मिलता था, जिसे बाद में राज्य कर विभाग ने अपनी मेहनत से 7143 करोड़ रुपए तक पहुंचाया। जीएसटी लागू होने के बाद यह लगभग पांच हजार करोड़ पर है। विभाग के कर्मचारी लगातार इसको बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं।

राज्य कर अपर आयुक्त विपिन चंद्र ने कहा कि उत्तराखंड की तुलना हमेशा हिमाचल प्रदेश से की जाती है। जिसमें हमने वर्तमान में राजस्व प्राप्ति के मामले में हिमाचल से भी अधिक राजस्व अर्जित किया है। इसे और अधिक आगे बढ़ाने के लिए हमारे कर्मचारी व अधिकारी कार्य कर रहे हैं।

अधिवेशन में शुक्रवार प्रथम दिन सेवा संघ कार्यकारिणी के विभिन्न पदों हेतु नामांकन व नाम वापसी की प्रक्रिया अपनाई गई। इसी के साथ सेवा संघ के दिवंगत सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अधिवेशन ेमें संघ की ओर से मुख्य अतिथि को पौधा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अपर सचिव सीए सेमवाल, अपर आयुक्त राज्य कर विपिन चंद्र, राज्य कर सेवा के निवर्तमान अध्यक्ष यशपाल सिंह, निवर्तमान महासचिव जयदीप सिंह रावत, भुवन सिंह पांडे, शिखा थपलियाल, नितिका नारंग, राकेश शर्मा, चंद्र मोहन जोशी, रघुवीर चौहान, संगीता जोशी, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.