Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- हर मोर्चे पर डटकर कार्य कर रहे भाजपा कार्यकर्त्‍ता

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्‍ताओं के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र फिर समाज फिर संगठन एवं अंत में अपना परिवार आता है। कोरोना संक्रमण से जंग में हर मोर्चे पर डटकर कार्य कर रहे भाजपा के कार्यकर्त्‍ताओं ने यह साबित कर दिया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 25 May 2021 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 25 May 2021 12:30 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- हर मोर्चे पर डटकर कार्य कर रहे भाजपा कार्यकर्त्‍ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्‍ताओं के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र, फिर समाज फिर संगठन एवं अंत में अपना परिवार आता है। कोरोना संक्रमण से जंग में हर मोर्चे पर डटकर कार्य कर रहे भाजपा के कार्यकर्त्‍ताओं ने यह साबित कर दिया है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सोमवार को देहरादून महानगर कार्यकारिणी के साथ हुई वर्चुअल बैठक में कही।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार महामारी से जूझते हुए निरंतर कार्य कर रही हैं। चाहे आक्सीजन सिलिंडर दिलवाने की बात हो, कोरोना किट मरीजों तक पहुंचाने की बात हो भोजन, खाद्यान्न, मास्क, सैनिटाइजर वितरण की बात हो। भाजपा कार्यकर्त्‍ता दिन-रात निरंतर कार्य कर कोरोना से लड़ रहे हैं, जबकि दूसरे राजनीतिक दलों के नेता जनता में भ्रम फैलाने में लगे हैं।

महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कार्यकर्त्‍ताओं को हर बूथ पर ऑनलाइन काम करना चाहिए। उन्होंने महामारी में सक्रिय सभी कार्यकर्त्‍ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री और देहरादून के कोरोना प्रभारी मंत्री गणोश जोशी ने राज्य सरकार की ओर से महामारी में चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बताया कि महानगर के 23,011 कार्यकर्त्‍ता इस महामारी में किसी न किसी प्रकार से योगदान दे रहे हैं। वर्चुअल बैठक में महापौर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, कैंट विधायक हरबंस कपूर, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन, प्रवक्ता विनय गोयल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजपा महानगर महामंत्री रतन चौहान आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में भी गांवों का दौरा करेंगे भाजपा सांसद, विधायक, पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.