Move to Jagran APP

विधानसभा अध्यक्ष ने गोविंद नगर में कूड़ा डंपिंग जोन का किया स्थलीय निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने गोविंद नगर में कूड़ा डंपिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा नगर निगम के अधिकारियों से यहां बने कूड़े के पहाड़ को वैज्ञानिक ढंग से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 04:17 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष ने गोविंद नगर में कूड़ा डंपिंग जोन का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह कुरियाल से कूड़ा निस्तारण को लेकर जानकारी हासिल करते विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।

ऋषिकेश, जेएनएन। विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद्र अग्रवाल ने गोविंद नगर में कूड़ा डंपिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण  किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा नगर निगम के अधिकारियों से यहां बने कूड़े के पहाड़ को वैज्ञानिक ढंग से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।

loksabha election banner

शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल गोविंद नगर स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर यहां बने कूड़े के पहाड़ के निस्तारण को लेकर चर्चा की। मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया कि नगर निगम को लाल पानी बीट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रोसेसिंग प्लांट हेतु 10 हेक्टेयर वन भूमि के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार से सैद्वांतिक सहमति मिल गई है। इसी के साथ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत  गोविंद नगर से पुराना कूड़ा (लैगेसी वेस्ट) हटाने के लिए भी शासन द्वारा डीपीआर तकनीकी अनुमोदन के लिए भेजा गया है। 

लाल पानी बिट्में में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी एनओसी प्राप्त हो गई थी। जिलाधिकारी की ओर से म्यूटेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात तुरंत प्रोजेक्ट पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लाल पानी में प्रस्तावित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट में ऋषिकेश के अतिरिक्त नगर निकाय जौंक-स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, नरेंद्र नगर व डोईवाला क्षेत्र का कूड़ा भी निस्तारित किया जाएगा।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से भी दूरभाष पर बात कर कुंभ मेले से पहले मेला बजट व शासन स्तर पर कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर निगम के सफाई निरीक्षक सचिन रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सभासद शिव कुमार गौतम, संजीव पाल, कमलेश जैन, विकास तेवतिया आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: नगर निगम ऋषिकेश ने पुलिस-प्रशासन के साथ निकाला फ्लैग मार्च


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.