Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के उच्च हिमालय में बर्फबारी का दौर जारी, स्कूलों में अवकाश घोषित

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर बाद चार धाम के साथ ही उच्च हिमालय में हिमपात के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हुई।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 08:33 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 07:16 AM (IST)
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के उच्च हिमालय में बर्फबारी का दौर जारी, स्कूलों में अवकाश घोषित
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के उच्च हिमालय में बर्फबारी का दौर जारी, स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर बाद चार धाम के साथ ही उच्च हिमालय में हिमपात के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हुई। केदारनाथ में छह से सात फीट बर्फ की चादर पसरी हुई है। वहां पुनर्निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक प्रदेश में मौसम के मिजाज में कोई बदलाव नहीं होगा। हालात के मद्देनजर शासन ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है।वहीं, मौसम की चेतावनी को देखते हुए उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 15 से 17 जनवरी तक एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

loksabha election banner

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत 10 मार्गों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। वहीं कुमाऊं के पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी मार्ग भी एक सप्ताह से बाधित है। कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में सोमवार रात से ही रुक-रुक बारिश हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ईरान और अफगानिस्तान की ओर से आने वाली हवा के कारण प्रदेश में मौसम संवेदनशील बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर तक पहाड़ों में भारी बर्फबारी के साथ ही बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान 2500 मीटर की ऊंचाई तक इलाकों में बर्फबारी संभव है।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून    19.4       9.0

उत्तरकाशी  13.8       3.8

मसूरी      14.2       3.0 

टिहरी      13.6       4.4

हरिद्वार     15.1       6.4

जोशीमठ   05.8       0.4

पिथौरागढ़  16.6       7.9

अल्मोड़ा   13.6       3.6

मुक्तेश्वर   13.2       4.3

नैनीताल    14.1       7.0

यूएसनगर   18.4      9.5

चम्पावत    10.2      4.1

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather उत्‍तराखंड में बदलने लगा मौसम, देहरादून और मसूरी में बारिश की संभावना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.