Move to Jagran APP

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, उच्च हिमालय में हुआ हिमपात

उत्तराखंड में मौसम ने फिर रंग बदला। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही जोशीमठ समेत ऊंची पहाडियों पर हिमपात शुरू हो गया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 08:43 PM (IST)
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, उच्च हिमालय में हुआ हिमपात
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, उच्च हिमालय में हुआ हिमपात

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर रंग बदलने लगा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही जोशीमठ समेत ऊंची पहाडियों पर हिमपात शुरू हो गया है। चमोली में निचले स्थानों में बारिश से कड़ाके ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम कोहरा छाने के आसार हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को गढ़वाल मंडल में सुबह से ही बादलों की आंख-मिचौनी जारी थी। दोपहर बाद केदारनाथ में एकाएक घने बादल छा गए और बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में शाम तक करीब आधा फीट बर्फ जमा हो चुकी थी। मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी थमे रहे। बदरीनाथ में भी मौसम का रंग कुछ ऐसा ही रहा। देर शाम तक हिमपात का दौर जारी था। इधर जोशीमठ में भी सीजन की पहली बर्फ गिरी। हालांकि यह ज्यादा देर नहीं टिकी, लेकिन इससे हवा में ठंडक बढ़ गई है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरना जारी है।

पिथौरागढ़ के उच्‍च हिमालय में हुई बर्फबारी

उच्च और उच्च मध्य हिमालय में मौसम हुआ खराब। मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। खलिया में चौथी बार हिमपात हुआ। नागनीधुरा, मिलम सहित आदि स्थानों में बर्फबारी हुई। इससे पारे में गिरावट दर्ज की गई। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के चारधाम में बारिश और बर्फबारी के आसार, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

यह भी पढ़ें: मसूरी की सर्द हवाओं से दून में बढ़ी ठंड, कोहरे की चेतावनी

यह भी पढ़ें: पाला और कोहरे ने उत्तराखंड में बढ़ाई ठंड, गिर रहा पारा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.