Move to Jagran APP

श्यामपुर न्याय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी भंग, टोल प्लाजा मामले में उपजा मतभेद

न्याय पंचायत श्यामपुर के ग्राम प्रधानों में ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी पर मनमर्जी से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि टोल प्लाजा मामले में संगठन के कुछ सदस्य राजनैतिक द्वेष से काम कर रहे हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 06:01 PM (IST)
श्यामपुर न्याय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी भंग, टोल प्लाजा मामले में उपजा मतभेद
श्यामपुर न्याय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी भंग।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। न्याय पंचायत श्यामपुर के ग्राम प्रधानों में ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी पर मनमर्जी से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि टोल प्लाजा मामले में संगठन के कुछ सदस्य राजनैतिक द्वेष से काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

व्यापार सभा भवन में रविवार को पत्रकार वार्ता में न्याय पंचायत श्यामपुर के ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े नौ ग्राम प्रधानों ने संगठन को भंग करने की घोषणा की। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा ने कहा कि नेपाली फार्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध में सबसे पहले श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान संगठन ने 26 मई से आंदोलन शुरू किया था। 27 मई को ग्राम प्रधान संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। तीन मई को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न स्तरों पर वार्ता के पश्चात ग्राम प्रधान संगठन को आश्वस्त किया कि नेपाली फार्म में टोल प्लाजा नहीं बनेगा, इसलिए ग्राम प्रधान संगठन अपना धरना समाप्त कर दें।

उन्होंने बताया कि संगठन के कुछ लोग लिखित आश्वासन की मांग को लेकर अड़े रहे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष की देहरादून में पत्रकार वार्ता के दौरान टोल प्लाजा निरस्त किए जाने की घोषणा के बाद संगठन ने धरना समाप्त कर दिया था। इसके बाद जो प्रधान सहमत नहीं थे उन्हें सर्वदलीय समिति के बैनर तले आंदोलन के लिए कहा गया था। मगर, बावजूद इसके कुछ ग्राम प्रधान सर्वदलीय संघर्ष समिति के साथ ग्राम प्रधान संगठन के बैनर का उपयोग कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान संगठन के बैनर का उपयोग कर रहे ग्राम प्रधानों पर राजनीतिक द्वेष के तहत काम करने का आरोप लगाया।

उन्होंने नौ ग्राम प्रधानों ने बहुमत और प्रदेश संगठन की संस्तुति पर संगठन को भांग करने की घोषणा की है। कहा कि जल्द ही प्रधान संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भट्टोंवाला दीपा राणा, चकजोगीवाला भगवान सिंह महर, रायवाला सागर गिरी, खैरीकला चंद्रमोहन पोखरियाल, गौहरीमाफी रोहित नौटियाल, खैरी खुर्द विजय राम पेटवाल, चिद्दरवाला कमलदीप कौर, गुमानीवाला दीपिका व्यास, संगठन के संरक्षक राजेश व्यास आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- सेमेस्टर व्यवस्था लागू करने पर अभाविप में आक्रोश, ऋषिकेश इकाई ने फूंका कुलपति का पुतला

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.