गुरुनानक देव के प्रकाशपर्व की पूर्व संध्या पर जरूरतमंदों को बांटा राशन
गुरु नानक के 551वें प्रकाशपर्व की पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने श्री गुरु सिंह सभा ऋषिकेश के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर 61 जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया।
ऋषिकेश,जेएनएन। गुरु नानक के 551वें प्रकाशपर्व की पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने श्री गुरु सिंह सभा ऋषिकेश के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर 61 जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि मानव कल्याण एवं सभी जातियों के सम्मान व महिला सशक्तिकरण को लेकर गुरु नानक देव ने जीवन पर्यंत संघर्ष किया।
उन्होंने कहा है कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए गुरु नानक देव ने पारिवारिक जीवन व सुख का त्याग करते हुए दूर-दूर तक यात्राएं की और व्यक्तियों के मन में बस चुकी कुरीतियां को दूर करने की दिशा में काम किया। उन्होंने गुरु नानक के उपदेश को रेखांकित करते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्ग को ऊंचा उठाने के लिए प्रयास किया। उन्होंने कहा है कि गुरु नानक ने सार्थक जीवन के तीन संदेश दिए- भगवान का नाम जप करना, कड़ी मेहनत करना और जरूरतमंदों की मदद करना। यह उनके तीन उपदेशों में शामिल है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में इन पांच नदियों में खनन को केंद्र पर निगाह, जानिए
इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा ऋषिकेश के उपाध्यक्ष सरदार गुरबचन सिंह, सचिव सरदार इंद्रपाल सिंह, नगर पालिका ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष दीप शर्मा, सरदार मक्खन सिंह,सरदार मंगा सिंह, तेजेंद्र सिंह, वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, रमेश शर्मा, महावीर चमोली, रविंदर रमोला, रविंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: तुल्याड़ा के नवनीत ने हासिल किया बड़ा मुकाम, इस पद पर हुआ चयन