मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर भाजपा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से रक्तदान शिविर व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
देहरादून, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर भाजपा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से रक्तदान शिविर व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इनमें से कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने भी शिरकत की।
मसूरी विधायक गणेश जोशी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने रावत ने सर्वे गेट हाथीबड़कला में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्थानीय लोगों को डस्टबिन वितरित किए।
कहा कि स्वच्छता के प्रति व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। यहां के बाद मुख्यमंत्री यूथ फाउंडेशन की ओर से पवेलियन मैदान में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे। उन्होंने दिव्यांगों को व्हील चेयर का वितरण भी किया। कहा कि रक्तदान महादान है।
हमारे एक यूनिट रक्त दान करने से किसी का जीवन बच सकता है। उन्होंने कहा कि राज्याधीन सेवाओं, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक निगमों एवं स्वायत्तशासी संस्थानों में दिव्यांगों के लिए निर्धारित तीन फीसद आरक्षण को बढ़ाकर चार फीसद किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर महानगर कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे।
फिर, उन्होंने सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर में पूजा अर्चना की और जन्मदिवस पर आयोजित हवन में आहुति डाली। वहीं, भाजपाइयों ने तिलक रोड स्थित बाल वनीता आश्रम में केक काटा और बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए।
इन कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक हरबंश कपूर, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, भाजपा नेता उमेश अग्रवाल, सुनील उनियाल गामा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, आदित्य चौहान, राजेश रावत, महावीर रांगड आदि मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति के साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही उत्तराखंड अव्वल प्रदेशों की श्रेणी में शामिल होगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला आदि मौजूद रहे।
उधर, मंगलम सोसायटी की ओर से राजपुर रोड स्थित कार्यालय में आइएमए ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने किया। इस मौके पर प्रभारी डीआइजी राजीव बलूनी, उफतारा के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, टीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में काम आएगी जीत की घुट्टी: त्रिवेंद्र
यह भी पढ़ें: गुजरात-हिमाचल में भाजपा जीत की ओर अग्रसर होने पर पार्टी ने मनाया जश्न