Move to Jagran APP

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई सात साल की सजा Dehradun News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 12:25 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 12:25 PM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई सात साल की सजा Dehradun News
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई सात साल की सजा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि न देने पर दोषी को एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

loksabha election banner

विशेष लोक अभियोजक भरत सिंह नेगी ने बताया कि घटना 28 मई 2017 की है। रायपुर थाने में एक युवती ने तहरीर दी थी कि उसकी छोटी बहन पास ही स्थित मौसी के घर गई हुई थी, जो वापस नहीं लौटी। युवती ने बहन को भागने में भगवानपुर में नौकरी करने वाले मुन्ना प्रसाद निवासी नालंदा, बिहार पर शक जताया था। बताया कि मुन्ना उनके घर आता-जाता था।

पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की और एक जून 2017 को आरोपित के साथ नाबालिग को हरिद्वार जिले के रुड़की-झबरेड़ा रोड से बरामद कर लिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाए। पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। साक्ष्यों के आधार पर पोक्सो कोर्ट ने आरोपित को दोषी मानते हुए सात साल की सजा सुनाई। साथ ही आर्थिक जुर्माना भी लगाया। 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला गिरफ्तार

प्रेमनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपित पति का साथ देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अब भी फरार है। इस मामले में प्रेमनगर थाने में सात दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। 

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर में बताया था कि जब वह 16 साल की थी, तब चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह सिलसिला कई दिन तक चलता रहा। जब उसने इसकी शिकायत चाची से की तो वह उल्टा उसे ही धमकाने लगी। साथ ही कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह खुदकुशी कर लेगी और उसे फंसा देगी। 

यह भी पढ़ें: दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कैद Haridwar News

इस डर से पीड़िता चुप रही और चाचा सात साल तक उसका शोषण करता रहा। दिसंबर 2019 में पीड़िता की शादी हो गई। इसके बाद भी चाचा ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। उसने यह बात अपने पति को बताई। पति ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी। प्रेमनगर थाने के एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपित का सहयोग करने वाली उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: हत्या के बाद भी मासूम से दुष्कर्म करता रहा हैवान, फांसी की सजा पर हाईकोर्ट की मुहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.