Move to Jagran APP

Senitization Campaign: शहर के 35 वार्ड सैनिटाइज, ये 34 वॉर्ड होंगे आज

शहर में कोविड कर्फ्यू के अंतर्गत शनिवार को नगर निगम ने 35 वार्डों में वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जबकि बाकी में रविवार व सोमवार को सैनिटाइजेशन होगा। महापौर सुनील उनियाल गामा के साथ नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय पूरा दिन शहर में मोर्चा संभाले रहे।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 08:10 AM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 08:10 AM (IST)
Senitization Campaign: शहर के 35 वार्ड सैनिटाइज, ये 34 वॉर्ड होंगे आज
शहर के 35 वार्ड सैनिटाइज, ये 34 वॉर्ड होंगे आज।

जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर में कोविड कर्फ्यू के अंतर्गत शनिवार को नगर निगम ने 35 वार्डों में वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाया, जबकि बाकी में रविवार व सोमवार को सैनिटाइजेशन होगा। महापौर सुनील उनियाल गामा के साथ नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय पूरा दिन शहर में मोर्चा संभाले रहे और अभियान का निरीक्षण कर आमजन को कोरोना के खतरे के प्रति सचेत भी किया। उन्होंने बताया कि शहर में मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली-मोहल्लों, मुख्य बाजार, सरकारी, अर्द्ध सरकारी समेत निजी कार्यालयों में सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा के तकरीबन 1.90 लाख लीटर मिश्रण का छिड़काव कराया गया। इस दौरान 40 टैंकर छिड़काव करने में लगाए गए।

loksabha election banner

शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आदेश पर अब देहरादून शहर में जिला प्रशासन ने सोमवार तक कोविड कर्फ्यू का आदेश दिया हुआ है। इसके अंतर्गत नगर निगम को वृहद सैनिटाजेशन अभियान हर सप्ताह चलाने के आदेश भी दिए थे। इसी क्रम में पिछले शनिवार व रविवार को शहर में सैनिटाइजेशन किया गया था, लेकिन इस बार इसे तीन दिन शनिवार व रविवार समेत सोमवार में बांटा गया है। शनिवार को 35 वार्ड सैनिटाइज किए गए, जबकि रविवार को 34 और सोमवार को 31 को सैनिटाइज किया जाएगा। 

शनिवार सुबह महापौर गामा व नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नगर निगम से दवा के मिश्रण वाले ट्रैक्टर-टैंकरों को रवाना किया। निगम टीमों ने रांझावाला, ननूरखेडा, लाडपुर, नेहरूग्राम, डोभालवाला, रायपुर, मोहकमपुर, चकतुनवाला, नत्थनपुर प्रथम, नत्थनपुर द्वितीय, हर्रावाला वार्ड और बालावाला के साथ नथुवावाला, चंदर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, राजीव नगर, वाणी विहार, अजबपुर, माता मंदिर, नेहरू कालोनी, डिफेंस कालोनी, दीपनगर, माजरा, निरंजनपुर आदि में अभियान चला दवा का छिड़काव किया। 

नगर निगम की ओर से वार्डो में दी गई सौ हैंड मशीनों के जरिये गलियों में दवा का छिड़काव किया गया। नगर आयुक्त ने सभी क्वारंटाइन सेंटरों व कंटेंटमेंट जोन को भी सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। शहर में सैनिटाइजेशन के लिए जिम्मेदारी मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश जोशी (मोबाइल: 9412055329) और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह (मोबाइल: 7536804949) को दी गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि जिन इलाकों या गलियों में सैनिटाइजेशन नहीं हो पाया है, या जो छूट गए हैं, वहां के निवासी निगम के उपरोक्त दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर सूचित कर सकते हैं।

आज यहां होगा सैनिटाइजेशन

जोन-एक: वार्ड-1 मालसी, वार्ड-2 विजयपुर, वार्ड-4 राजपुर, वार्ड-5 धोरणखास, वार्ड-6 दून विहार, वार्ड-7 जाखन, वार्ड-8 सालावाला, वार्ड-9 आर्यनगर, वार्ड-10 डोभालवाला, वार्ड-11 विजय कालोनी, वार्ड-13 डीएल रोड, वार्ड-14 रिस्पना, वार्ड-15 करनपुर, वार्ड-16 बकरालवाला, वार्ड-17 चुक्खुवाला और वार्ड-18 इंद्रा कालोनी। 

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

समय: सुबह आठ बजे से। 

जोन-2: वार्ड-12 किशननगर, वार्ड-19 घंटाघर कालिका मंदिर, वार्ड-21 एमकेपी, वार्ड-22 तिलक रोड, वार्ड-23 खुड़बुड़ा, वार्ड-24 शिवाजी मार्ग, वार्ड-25 इंद्गेश नगर, वार्ड-26 धामवाला, वार्ड-27 झंडा मोहल्ला, वार्ड-33 यमुना कालोनी, वार्ड-34 गोविंदगढ़, वार्ड-35 श्रीदेवसुमन नगर, वार्ड-69 रीठामंडी और वार्ड-70 लक्खीबाग। 

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी (मोबाइल: 8279592712)

समय: सुबह आठ बजे से।  

जोन-3: वार्ड-46 अधोईवाला, वार्ड-59 गुजराड़ा मानसिंह, वार्ड-60 डांडा लखौंड व वार्ड-61 आमवाला तरला। 

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता रजित कोटियाल (मोबाइल: 9411143221)

समय: सुबह आठ बजे से।  

कल यहां होगा सैनिटाइजेशन

जोन-1: वार्ड-96 नवादा, वार्ड-39 इंद्रानगर, वार्ड-40 सीमाद्वार, वार्ड-42 कांवली, वार्ड-86 सेवलाकलां, वार्ड-87 पित्थूवाला, वार्ड-88 मेहूंवाला, वार्ड-89 हरभजवाला, वार्ड: 91 चंद्रबनी, वार्ड-92 आरकेडिया प्रथम व वार्ड-93 आरकेडिया द्वितीय। 

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

समय: सुबह आठ बजे से।

जोन-2: वार्ड-20 रेसकोर्स उत्तर, वार्ड-28 डालनवाला उत्तर, वार्ड-29 डालनवाला पूरब, वार्ड-30 डालनवाला दक्षिण, वार्ड-72 देहराखास, वार्ड-73 विद्या विहार, वार्ड-74 ब्रह्मपुरी, वार्ड-75 लोहियानगर, वार्ड-80 रेस्टकैंप और वार्ड-81 रेसकोर्स दक्षिण।

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता रजित कोटियाल (मोबाइल: 9411143221)

समय: सुबह आठ बजे से।

जोन-3: वार्ड-31 कौलागढ़, वार्ड-32 बल्लूपुर, वार्ड-36 विजय पार्क, वार्ड-37 वसंत विहार, वार्ड-38 पंडितवाड़ी, वार्ड-41 इंद्रापुरम, वार्ड-43 द्रोणपुरी, वार्ड-44 पटेलनगर पश्चिम, वार्ड-45 गांधीग्राम और वार्ड-71 पटेलनगर पूरब। 

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

समय: सुबह आठ बजे से।

यह भी पढ़ें- Highlights Uttarakhand COVID 19 Cases News: उत्तराखंड में कोरोना के 5493 नए मामले, 107 की मौत; 51127 केस एक्टिव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.