नर्इ खोजों पर विचार के लिए विज्ञान कांग्रेस में जुटेंगे देशभर के वैज्ञानिक
राजधानी देहरादून में सात से नौ मार्च तक विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ राज्यपाल केके पाल करेंगे।
देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) विज्ञान धाम में देशभर के प्रख्यात वैज्ञानिक जुटेंगे। सात से नौ मार्च तक आयोजित विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ.केके पाल करेंगे जबकि, समापन समारोह के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे।
यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने बताया कि 12वें विज्ञान कांग्रेस में देश एवं प्रदेश के सैंकड़ों वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधार्थी एवं चिंतक अपने-अपने क्षेत्र में विज्ञान से संबंधित नई खोजों, संभावानाओं तकनीकी पर विचार विमर्श करेंगे। विज्ञान कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य युवा शोधार्थी वैज्ञानिक समुदाय के समक्ष अपने शोध कार्यों का प्रस्तुत कर नवीन वैज्ञानिक खोजों से रूबरू कराना है। बताया कि विज्ञान कांग्रेस में उत्तराखंड मूल और देश के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ.बीएस तोमन को रसायन विज्ञान के क्षेत्र, विनोद कुमार गौड़ को कृषि विज्ञान के क्षेत्र, डॉ.एचएस धामी को गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी के प्रवक्ता मनीष जगूड़ी को नासी के उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यूकॉस्ट के प्रबंधक जनसंपर्क अमित पोखरियाल ने बताया कि विज्ञान कांग्रेस में प्रदेश के विभिन्न विवि व उच्च शिक्षण संस्थानों से 510 शोधार्थी प्रतिभाग करेंगे।
संगीतकार डेनिस कुचेरोव द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में पारंपरिक भरतनाट्यम और गुजरात से आए भारत बराई ने गुजराती लोक नृत्य तथा ब्रिटेन, मंगोलिया और दुनिया के अन्य देशों से आए कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें: मैथमेटिकल मॉडल के प्रयोग से कई तकनीकों का अविष्कार
यह भी पढ़ें: बैंकों ने अपना सर्वर किया अपग्रेड, तकनीकी दिक्कतों से उपभोक्ता परेशान