Move to Jagran APP

Sawan Somwar 2021: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, कर रहे भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक

Sawan Somwar 2021 मैदानी क्षेत्र के सावन का दूसरा और पहाड़ी सावन का तीसरा सोमवार आज होगा। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर सकते हैं। मंदिर समितियों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए जलाभिषेक व पूजा करने की अपील की है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:50 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 10:16 AM (IST)
Sawan Somwar 2021: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, कर रहे भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक
Sawan Somwar 2021 मैदानी क्षेत्र के सावन का दूसरा और पहाड़ी सावन का तीसरा सोमवार आज होगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Sawan Somwar 2021 मैदानी क्षेत्र के सावन का दूसरा और पहाड़ी सावन का तीसरा सोमवार आज है। सुबह से ही शिवालियों में श्रद्धालु उमड़ पड़े और भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर समितियों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए जलाभिषेक व पूजा करने की अपील की है।

loksabha election banner

सोमवार की पूर्व संध्‍या पर मंदिरों परिसर को सफाई और सैनिटाइजेशन किया गया। शहर की विभिन्‍न मंदिरों को लाइटों से सजाया गया है। टपकेश्‍वर महादेव मंदिर के दिगंबर भरतगिरी महाराज ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त में रुद्राभिषेक के बाद जलाभिषेक होगा। वहीं, सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में सेवादल की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओे को समर्पित द्वितीय सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। रविवार को मंदिर में आयोजित बैठक में दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि हरिद्वार से लाए गंगाजल के साथ ही दूध दही घी पंचामृत शक्कर इत्यादि से रुद्री के वैदिक पात्रों के मंत्रोचार के साथ भोर में रुद्राभिषेक शुरु होगा।

यह अभिषेक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को समर्पित होगा। मास्क, हाथों को सैनिटाइज करना और निश्चित दूरी का पालन करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। शाम को विभिन्न प्रकार के फलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा और इसके बाद आरती होगी। इस मौके पर दिगंबर भागवत पुरी, नवीन गुप्ता, संजय गर्ग, विक्की गोयल अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड आने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को ही मिलेगी छूट, जानें- और क्या बोले सीएम धामी

श्रावण मास में किया भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक एवं विशेष यज्ञ

 रुड़की: श्रावण मास के मौके पर शेरपुर में भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक एवं विशेष यज्ञ किया। भक्तों ने कोरोना महामारी से मुक्ति और देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

रविवार को आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के सानिध्य में सैनिक कांवड़ सेवा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। उन्होंने बताया कि सैनी कांवड़ सेवा संगठन की ओर से निरंतर कई वर्षों से कांवड़ यात्रियों की सेवा की जाती है।

उन्हें भोजन और दवाओं का वितरण किया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 के कारण कांवड़ यात्रा पर रोक है। इस वजह से महा रुद्राभिषेक और यज्ञ कर भगवान शिव की आराधना की गई। वहीं विश्व में शांति बनी रहे और सबका कल्याण हो, इसी भावना के साथ सभी भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ आहुति दी। इस मौके पर सतीश सैनी, ओम सैनी, भव्य सैनी, देशराज सैनी, आलोक राज, विश्वराज, संजय सैनी, पवन कुमार और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में संडे मेगा इवेंट के तहत चला विशेष सफाई जन जागरण अभियान, पौधरोपण भी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.