क्षेत्र पंचायत सदस्य के उप चुनाव में सावित्री चौहान 232 वोट से विजयी
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 13 दिसंबर को हुए उप चुनाव के शनिवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। सावित्री चौहान को 232 मतों से विजयी घोषित किया गया।
विकासनगर, जेएनएन। प्रखंड अंतर्गत बादामावाला प्रथम के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 13 दिसंबर को हुए उप चुनाव के शनिवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। सावित्री चौहान को 232 मतों से विजयी घोषित किया गया। ब्लॉक मुख्यालय में बने मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही मतगणना केंद्र में डटे रहे। प्रशासन ने केंद्र पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में 1765 मत डाले गए थे। शुक्रवार को मतगणना में सलीम को 735 मत मिले, जबकि सावित्री चौहान को 967 मत मिले। मतगणना में 63 मत रद हुए। आरओ खंड विकास अधिकारी बीएस झिंक्वाण की देखरेख में संपन्न हुई मतगणना के बाद सुबह 11 बजे नतीजे घोषित कर दिए गए। जिसके बाद विजयी प्रत्याशी सावित्री चौहान को प्रमाण पत्र दिया गया।
बादामावाला क्षेत्र पंचायत सदस्य की आकस्मिक निधन से रिक्त हुई सीट पर गत 13 दिसंबर को मतदान कराया गया था। यहां से सावित्री देवी व सलीम दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जबकि कई ग्राम पंचायतों की एक दर्जन से अधिक रिक्त वार्ड सदस्यों के पदों पर किसी भी प्रत्याशी के नामांकन नहीं कराए जाने से चुनाव नहीं हुए।
इसके साथ ही कालसी ब्लॉक की खमरौली क्षेत्र पंचायत पर एक ही प्रत्याशी के नामांकन किए जाने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। बादामावाला सीट पर हुए उप चुनाव में सावित्री देवी ने अपने प्रतिद्वंदी सलीम को 232 मतों से हराकर जीत दर्ज की। नतीजे घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने जुलूस निकाला।
यह भी पढ़ें: राफेल पर सीएम ने राहुल पर किया हमला, कांग्रेस बेचैन
यह भी पढ़ें: भाजपाइयों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव धर्माणी बोले, जनता को जुमलेबाजी नहीं; विकास चाहिए