Move to Jagran APP

Coronavirus: दून में फिर शुरू किया गया सेनिटाइजेशन, शहर को आठ जोन में बांटा

कोरोना के खिलाफ जंग में जनता कर्फ्यू के दौरान 22 मार्च से शुरू दून शहर के सेनिटाइजेशन के अभियान का दूसरा चक्र दोबारा शुरू हो गया।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 01:38 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 01:38 PM (IST)
Coronavirus: दून में फिर शुरू किया गया सेनिटाइजेशन, शहर को आठ जोन में बांटा
Coronavirus: दून में फिर शुरू किया गया सेनिटाइजेशन, शहर को आठ जोन में बांटा

देहरादून, जेएनएन। कोरोना के खिलाफ जंग में जनता कर्फ्यू के दौरान 22 मार्च से शुरू दून शहर के सेनिटाइजेशन के अभियान का दूसरा चक्र दोबारा शुरू हो गया। नगर निगम ने दोबारा सफाई अभियान चलाते हुए सड़कों को सेनिटाइज करना शुरू किया है। इसके लिए शहर को आठ जोन में बांटा गया है।

loksabha election banner

लॉकडाउन के दौरान सेनिटाइजेशन की तैयारियों को लेकर महापौर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम टीमें शहर की हर सड़क को सोडियम हाइपोक्लोराइड से सेनिटाइज करेंगी। आठ जोन के लिए नोडल अधिकारी पिछले अभियान में ही नियुक्त कर दिए गए थे। सभी अधिकारी व सफाई निरीक्षक इस अभियान में सहयोग देंगे। शहर के बाजार, गैस एजेंसी, बैंक, फुटपॉथ, रेलिंग और बस स्टॉप समेत हर सार्वजनिक स्थलों को पूरी तरह सेनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद शहर को सेनिटाइज करना शुरू कर दिया गया। 

छह दिन का होता है चक्र

नगर आयुक्त ने बताया कि सेनिटाइजेशन में जिस सोडियम हाइपोक्लोराइड को पानी में मिलाकर प्रयोग किया जा रहा है। उसका असर एक बार छिड़काव के बाद छह दिन तक रहता है। 24 मार्च तक शहर के सभी वार्ड सेनिटाइज कर दिए थे। शनिवार से दूसरा चक्र शुरू हुआ। जहां सेनिटाइजेशन नहीं हुआ है, वहां ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अभियान क्षेत्र और नोडल अधिकारी

-महाराणा प्रताप स्टेडियम से 6 नंबर पुलिया तक। सोनिया पंत, उपनगर आयुक्त। 

-लक्ष्मण सिद्ध मंदिर-मियांवाला से आराघर चौक तक। वेद प्रकाश बधानी, एई। 

-आइएसबीटी से रिस्पना पुल तक। रोहिताश शर्मा, उपनगर आयुक्त। 

-बहल चौक से राजपुर रोड होते हुए हेलीपैड किरसाली चौक तक। संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त।

-किरसाली चौक से सर्वे चौक होते हुए लाडपुर तक। विजल दास, सहायक नगर आयुक्त।

-बल्लूपुर फ्लाइओवर से आइएमए गेट तक। रविंद्र दयाल, सहायक नगर आयुक्त।

-आशारोड़ी से बल्लूपुर चौक तक। अनुपम भटनागर, ईई।

-आराघर चौक से बहल चौक, घंटाघर, प्रिंस चौक, आईएसबीटी तक। डा. आरके सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

यह भी पढ़ें: Lockdown in Dehradun: बाजार में कम होने लगी भीड़, सड़कों पर बरकरार

वर्दी में आएं सभी कर्मचारी

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी सफाई कर्मचारी वर्दी में आएंगे। वहीं, अभियान में कर्मचारी मुख्य सड़कों के दोनों ओर दवा का छिड़काव करेंगे। सड़कों के किनारे मलबा हटाने के साथ ही ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया जाएगा। नाले और नालियों की भी सफाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड के सीएम बोले, छूट का समय बढ़ाने के दिख रहे सकारात्मक परिणाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.