Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी भी प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में 25 अप्रैल को रुद्रपुर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 11:52 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 11:52 AM (IST)
उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी
सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। समाजवादी पार्टी भी प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में 25 अप्रैल को रुद्रपुर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। जिसमें कार्यकर्त्‍ताओं में जोश भरने के साथ आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने प्रेस वार्ता में दी।

loksabha election banner

सपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उप्र के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और बलवंत सिंह रामूवालिया भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश की जनता को भाजपा और कांग्रेस के मकड़जाल से छुटकारा दिलाने की रणनीति तैयार की जाएगी। उत्तराखंड में भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मॉडल पर चुनाव लड़ा जाएगा।

महिलाओं को केंद्र में रखबनाई जाएगी नीति : धस्माना

विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर कांग्रेस महिलाओं को केंद्र में रखकर नीति बनाएगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने रविवार को प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर हाल में ब्लॉक महिला कांग्रेस प्रेमनगर की बैठक में कही। धस्माना ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं घर, घास, पानी, चूल्हा, खेत, जानवर, बच्चे, परिवार इन सब की धुरी हैं। इसलिए जब राज्य के विकास की कोई भी नीति बने तो उसकी धुरी भी महिलाएं ही होनी चाहिए। महिलाओं को ही केंद्र में रख योजनाएं बननी चाहिए। इस मौके पर सुमित खन्ना, जितेंद्र तनेजा, महेश जोशी मौजूद रहे।

 यह भी पढ़ें-सत्ता के गलियारे से : निजाम क्या बदला, बदल गए हरक के तेवर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.