भाजपाइयों ने फूंका सलमान खुर्शीद का पुतला
संवाद सूत्र रायवाला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक में हिदूओं पर की टिप्पणी
संवाद सूत्र, रायवाला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक में हिदूओं पर की टिप्पणी पर आक्रोश थम नहीं रहा है। भाजपा व हिदू संगठनों की लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।
भाजपा श्यामपुर मंडल कार्यकत्र्ताओं ने नेपाली फार्म तिराहे पर कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका और उनकी विवादित पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी एक पुस्तक में हिदुओं की तुलना बोको हराम एवं आइएसआइएस से की है, जो कि कठोर निदनीय है। चुनाव आने पर कांग्रेस नेता भले ही जनेऊ डालकर मंदिरों में घूमते हैं लेकिन वास्तव में कांग्रेस पार्टी हमेशा हिदू विरोधी रही है। गुस्साए कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद के नारे लगाए और सरकार से उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में मंडल महामंत्री भूपेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, सतपाल सैनी, सोबन कैंतुरा, नीलम चमोली, आयुष रावत, रामरतन रतूड़ी, शमा पंवार, प्रिस रावत, अंकित बहुखंडी, बिजेंद्र राणा, वेद प्रकाश ग्वाडी, मानसिंह कलूड़ा, मोनिका जुयाल, दीपक बिष्ट, दीपक रावत, संजय व्यास, प्रदीप धस्माना, लक्ष्मी गुरुंग आदि रहे।
हिदू संगठनों की तुलना आतंकी संगठनों से करना निदनीय
वीरभद्र मंडल के भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने कहा कि सलमान खुर्शीद की पुस्तक सनराइज ओवर अयोध्या में हिदू संगठनों की तुलना आतंकवाद बोको हराम से करना घोर निदनीय है। भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद और राहुल गांधी को अपने इस कृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम में जगदंबा प्रसाद सेमवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी बिष्ट आरती दूबे, गीता मित्तल, निर्मला उनियाल, रमेश चंद शर्मा, राहुल कुकरेती, माया घले, राम कैलाश, जीतू, पुनीता भंडारी, राजकुमार, सदानंद यादव, दिनेश शर्मा, वायु राज सिंह आदि मौजूद थे।