Move to Jagran APP

एम्स ऋषिकेश से अचानक गायब हुए ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद, हड़कंप

ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के एम्स ऋषिकेश से अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच गया। बाद में सूचना मिली कि वे मातृसदन पहुंच गए हैं। जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 08:28 PM (IST)
एम्स ऋषिकेश से अचानक गायब हुए ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद, हड़कंप
एम्स ऋषिकेश से अचानक गायब हुए ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद, हड़कंप

ऋषिकेश, जेएनएन। दो दिन पहले ऋषिकेश स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराए गए ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के गायब होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। बाद में हरिद्वार जिला प्रशासन ने बताया कि ब्रह्मचारी सकुशल मातृसदन पहुंच गए हैं। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

loksabha election banner

गंगा संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद 37 दिन से अनशन पर थे। गुरुवार को प्रशासन ने उन्हें जबरन उठाकर एम्स में भर्ती करा दिया। यहां उन्हें मेडिसिन वार्ड में रखा गया था। चिकित्सकों के अनुसार शनिवार की दोपहर बाद तीन बजे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अपने बिस्तर पर थे। आधे घंटे बाद वहां मौजूद स्टाफ को वह बिस्तर पर नहीं दिखे तो परिसर में उनकी तलाश की गई।

जब कुछ पता नहीं चला तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों से जानकारी जुटाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि हरिद्वार से कुछ लोग उनके वार्ड में नजर आए थे। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद हरिद्वार जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया। तब पता चला की ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद मातृसदन पहुंच गए हैं। थपलियाल ने कहा कि ब्रह्मचारी ने यहां से जाने की सूचना किसी को नहीं दी है। 

यह भी पढ़ें: प्रशासन ने आत्मबोधानंद को जबरन उठाया, शिवानंद अपहरण का मुकदमा कराएंगे दर्ज 

यह भी पढ़ें: मातृसदन में आत्मबोधानंद और पुण्यानंद ने गंगा के लिए शुरू किया तप

यह भी पढ़ें: गंगा एक्ट को लेकर 113 दिनों से अनशन कर रहे सानंद का हुआ निधन, पीएम ने किया दुख व्‍यक्‍त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.