Move to Jagran APP

साध्वी उमा भारती ने कहा मंदिर के लिए वह अपनी जान देने को भी हैं तैयार

साध्वी उमा भारती ने कहा कि वह शुरू से आखिरी तक राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी रही हैं। इसके लिए आगे भी वह अपनी जान देने को तैयार हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 12:09 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 03:56 PM (IST)
साध्वी उमा भारती ने कहा मंदिर के लिए वह अपनी जान देने को भी हैं तैयार

ऋषिकेश, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी उमा भारती ने कहा कि वह शुरू से आखिरी तक राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी रही हैं। इसके लिए आगे भी वह अपनी जान देने को तैयार हैं।

loksabha election banner

साध्वी उमा भारती पैर में फ्रैक्‍चर होने के बाद ब्रह्मपुरी आश्रम में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। वह प्रतिदिन पालकी के जरिए गंगा दर्शन और पूजन के लिए जा रही हैं। बाकी समय वह आश्रम के सभागार में सत्संग कर बिता रही हैं। बुधवार को भाजपा नेत्री साध्वी उमा भारती मीडिया से रूबरू हुई। उन्होंने अयोध्या में श्री राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सर्वमान्य है। 

देश के बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक सभी वर्ग के लोगों ने समान भाव से इस फैसले को स्वीकार किया है। अब इस फैसले में किसी की भी टिप्पणी का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा जो हम चाहते हैं वह सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद स्वभाविक प्रक्रिया से हो रहा है। श्री राम मंदिर न्यास ट्रस्ट में शामिल होने संबंधी सवाल के जवाब में साध्वी उमा भारती ने कहा कि ट्रस्ट में कोई रुचि नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है बहुत अच्छा दिया है। अब इस बारे में सरकार जो भी निर्णय लेगी ठीक ही लेगी।

यह भी पढ़ें: योग को धर्म या पूजा पद्धति से जोड़ना गलत : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

इस मामले में एक मुस्लिम पक्ष की प्रतिक्रिया पर साध्वी ने कहा कि मंदिर मामले में देश के मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई है। संसार में भारत सामाजिक समभाव और सद्भाव बढ़ा है। लोग भारत के लिए यही कहते थे कि यहां जाति और पूजा की विधियों में फूट है। मगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पूरे देश में जिस प्रकार एकता बनी रही। उसमें देश के मीडिया का बड़ा योगदान रहा है। श्रीराम तपस्थली आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित सत्संग के दौरान अन्य प्रांतों से आए संतों और श्रद्धालुओं ने साध्वी उमा भारती से मुलाकात की। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.