केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए रवाना हुई साध्वी उमा भारती, ऋषिकेश में संतो ने किया स्वागत
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती केदारनाथ व बद्रीनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान ऋषिकेश में ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम मंदिर में उन्होंने विश्राम किया।
ऋषिकेश, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती रविवार को केदारनाथ व बद्रीनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान ऋषिकेश में ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम मंदिर में उन्होंने थोड़ी देर विश्राम किया। इस दौरान महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज समेत कई संतो ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने मां गंगा के तट पर शिवलिंग पर जल चढ़ाया और गंगा के दर्शन किए। साध्वी उमा भारती ने ब्रह्मपुरी में श्री राम दरबार का दर्शन भी किए और ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाया। वहां से आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई। उनका कहना था कि गुप्तकाशी, केदारनाथ व बद्रीनाथ की यात्रा के लिए निकली हूं। उनके साथ वंदे मातरम कुंज के संस्थापक अध्यक्ष आशीष गौतम भी रहे।