Move to Jagran APP

टैक्स वसूली को लेकर सचिव परिवहन ने जताई नाराजगी, पूरी जानकारी न होने पर अधिकारियों को लिया आड़े हाथ

सचिव परिवहन रणजीत सिन्हा ने परिवहन विभाग में राजस्व वसूली की सुस्ती को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से टैक्स वसूली की सुस्त रफ्तार और टैक्स वसूलने के संबंध में पूरी जानकारी न होने पर भी अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 09:16 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 09:16 AM (IST)
टैक्स वसूली को लेकर सचिव परिवहन ने जताई नाराजगी, पूरी जानकारी न होने पर अधिकारियों को लिया आड़े हाथ
टैक्स वसूली को लेकर सचिव परिवहन ने जताई नाराजगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। सचिव परिवहन रणजीत सिन्हा ने परिवहन विभाग में राजस्व वसूली की सुस्ती को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से टैक्स वसूली की सुस्त रफ्तार और टैक्स वसूलने के संबंध में पूरी जानकारी न होने पर भी अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूरी जानकारी एकत्र कर फिर से बैठक में उपस्थित होने को कहा है।

loksabha election banner

सचिव परिवहन डा रणजीत सिन्हा ने शनिवार को सचिवालय में विभागीय अधिकारियों संग मैराथन बैठक की। इस दौरान उन्होंने जब दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों के टैक्स का ब्यौरा तलब किया तो अधिकारियों के पास इसकी पूरी जानकारी नहीं थी। यह बात भी सामने आई कि कई राज्यों से आने वाले वाहनों से यहां टैक्स ही वसूला नहीं जा रहा है।

वहीं, दूसरे राज्यों की काउंटर साइन वाले वाहनों से भी टैक्स वसूलने की तकरीबन यही स्थिति थी। इसके साथ ही अधिकारियों के पास इस बात भी पूरी जानकारी नहीं थी कि कहां से कितने वाहन प्रदेश में आ रहे हैं। सचिव परिवहन ने विभागीय अधिकारियों की इस कार्यशैली पर काफी नाराजगी दिखाई।

उन्होंने अधिकारियों से जल्द ही इन जानकारियों को जुटाने को कहा। उन्होंने इस दौरान अन्य राज्यों में परिवहन से मिलने वाले टैक्स की तुलना भी की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में फिर से अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस बैठक से पहले टैक्स वसूली के संबंध में पूरी जानकारी एकत्र करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- देहरादून: जिलाधिकारी की सख्ती, बदली आपदा परिचालन केंद्र की व्यवस्था; इन नंबरों पर दें आपदा की सूचना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.