भाजपा के त्रिशक्ति कार्यक्रम के दौरान डायवर्ट रहेंगे रूट, जानिए
भाजपा के प्रस्तावित त्रिशक्ति कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने शहर में रूट डायवर्ट किए हैं।
By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 12:09 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 12:09 PM (IST)
देहरादून, जेएनएन। दो फरवरी को भाजपा के प्रस्तावित त्रिशक्ति कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने शहर में रूट डायवर्ट किए हैं। परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन घोषित किया गया है।
यह रहेगा रूट प्लान
- हरिद्वार, ऋषिकेश से आने वाली बसें धर्मपुर चौक, आराघर चौक, ईसी रोड, सर्वे चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं को ड्राप पर वापस ईसी रोड, आराघर चौक, टी-जंक्शन, गुरुनानक तिराहा होते हुए बन्नू स्कूल गुरुद्वारा पार्किंग में पार्क होंगी।
- मालदेवता, थानों से आने वाली बसें रायपुर पुलिया नंबर छह, फव्वारा चौक, अग्रवाल बैकरी, आराघर चौक, ईसी रोड, सर्वे चौक होते हुए परेड ग्राउंड व इसके बाद ईसी रोड, आराघर चौक, टी-जंक्शन होते हुए बन्नू स्कूल में पार्क होंगी।
- आइएसबीटी से आने वाली बसें निरंजनपुर मंडी, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक होते हुए परेड ग्राउंड और वापसी में एमकेपी, गुरुनानक वेडिंग तिराहा बन्नू स्कूल चौक और गुरुद्वारा पार्किंग में पार्क होंगे।
- चकराता रोड से आने वाली बसें बल्लूपुर, घंटाघर होते हुए कार्यक्रम स्थल और वापसी मेंं ईसी रोड होते हुए बन्नू स्कूल में पार्क होंगी।
- मसूरी से आने वाली बसें दिलाराम, बहल चौक, सर्वे चौक होते हुए परेड ग्राउंड और वापसी में ईसी रोड होते हुए बन्नू स्कूल में पहुंचेंगी।
विक्रमों के लिए रूट प्लान:
- दो नंबर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस घुमा दिए जाएंगे।
- तीन नंबर रूट (धर्मपुर) के समस्त विक्रम प्रिंस चौक से, तहसील चौक, दून चौक होते हुए सीएमआइ की ओर भेजा जाएगा।
- आइएसबीटी रूट के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस घुमा दिए जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट के समस्त विक्रम आवश्यकतानुसार प्रभात कट से वापस घुमा दिए जाएंगे।
सिटी बसों के लिए प्लान
- आइएसबीटी की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक, दून चौक, एमकेपी होते हुए भेजी जाएंगी
- राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बस दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी
- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें चूना भट्टा से वापस घुमा दी जाएंगी।
यहां रहेगी पार्किंग
- दून क्लब, डूंगा, मंगला देवी, पवेलियन ग्राउंड पार्किंग, सचिवालय के पास खाली मैदान, फॉरेस्ट ग्राउंड, हिमालयन आम्र्स से दून चौक तक वन साइड, नगर निगम
यह भी पढ़ें: जीत का मंत्र फूक अमित शाह देवभूमि में करेंगे चुनावी शंखनाद
यह भी पढ़ें: श्रम संगठनों को कुचलना चाहती है सरकारः हीरा सिंह बिष्ट
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें