Move to Jagran APP

औली रोपवे के 27 कर्मचारी कोरोना सं‍क्रमित, रोका गया रोपवे का संचालन

चमोली जनपद के जोशीमठ में रोपवे के 27 कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव होने हड़कंप मचा है। इस कारण रोपवे का संचालन रोका गया है। बता दें कि इन दिनों औली में काफी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 12:32 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 12:32 PM (IST)
औली रोपवे के 27 कर्मचारी कोरोना सं‍क्रमित, रोका गया रोपवे का संचालन
चमोली जनपद के जोशीमठ में रोपवे के 27 कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव होने हड़कंप मचा है।

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चमोली जनपद के जोशीमठ में रोपवे के 27 कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव होने हड़कंप मचा है। इस कारण रोपवे का संचालन रोका गया है। बता दें कि इन दिनों औली में काफी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है।

loksabha election banner

रविवार को चमोली जिले के जोशीमठ में कोरोना जांच के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के 34 कर्मचारियों के सेंपल लिए गए थे जिसमें से 27 लोगो की रिपोर्ट पोजेटिव आई है, ये सभी लोग रोपवे कर्मचारी हैं। इस कारण रोपवे का संचालन रोकना पड़ गया। इन दिनों औली में बर्फबारी के बाद हजारों की संख्या देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं, ऐसे में अधिकतर पर्यटक रोपवे से औली का दीदार करते हैं। रोपवे कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव आने हड़कंप मचा है। मुख्य चिकित्साअधिकारी डा. एसपी कुडियाल ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कर्मचारियों को कड़ी निगरानी में होम आइसोलेशन में रखकर दवाई की किट उपलब्ध करा दी गई है। बताया गया कि इनके संपर्क में आए नागरिकों का भी टेस्ट किया जा रहा है।

कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

पौड़ी जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद चुनावी दौर में कोविड को लेकर जारी गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर व्यवस्थित, पारदर्शिता और शांति पूर्वक तरीके से चुनाव संपन्न हो। इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनपद की सभी विधानसभा के निर्वाचन अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, नोडल अधिकारियों को चुनावी गतिविधियों के बेहतर संचालन के निर्देश दिए। सभी कार्यालय अध्यक्षों को 24 घंटे के भीतर सरकारी संपति, सरकारी संस्थानों, कार्यालयों आदि से राजनीतिक दलों या राजनीतिक व्यक्ति के पोस्टर, पंपलेट, फोटो, संदेश आदि हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को 15 जनवरी तक कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत रोड शो, पदयात्रा, रैली अथवा राजनीतिक भीड़ न होने देने के साथ ही सख्ती से अनुपालन करने को कहा। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी इला गिरी, एसडीएम आकाश जोशी आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें:- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जीनोम सीक्वेंसिंग भी चुनौती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.