Move to Jagran APP

रुड़की में सियासी मजबूती के लिए भाजपा ने चला दांव

नगर निगम चुनाव में मात खाने के बाद अब भाजपा ने रुड़की में सियासी मजबूती को दांव चला है। इसी कड़ी में रुड़की नगर निगम के महापौर गौरव गोयल की घर वापसी की जा रही है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:31 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 10:31 AM (IST)
रुड़की में सियासी मजबूती के लिए भाजपा ने चला दांव
रुड़की में सियासी मजबूती के लिए भाजपा ने चला दांव

देहरादून, राज्य ब्यूरो। हरिद्वार जिले में हरिद्वार नगर निगम चुनाव में मात खाने के बाद अब भाजपा ने रुड़की में सियासी मजबूती को दांव चला है। इसी कड़ी में रुड़की नगर निगम के महापौर गौरव गोयल की घर वापसी की जा रही है। महापौर गोयल रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। दावा किया गया है कि रुड़की नगर निगम के 12 निर्दलीय पार्षद भी गोयल के साथ भाजपा का दामन थामेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इसकी पुष्टि की।

loksabha election banner

हरिद्वार जिले में दो नगर निगम हरिद्वार और रुड़की हैं। हरिद्वार में महापौर के चुनाव में पार्टी को कांग्रेस के हाथों पराजय झेलनी पड़ी थी। वहीं, रुड़की नगर निगम के बाद में हुए चुनाव में महापौर पद के लिए टिकट वितरण में चूक का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। नतीजतन, भाजपा से बगावत कर गौरव गोयल चुनाव में उतरे और कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़कर जीत हासिल की। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे।

अब भाजपा ने रुड़की के महापौर गौरव गोयल की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। बताते हैं कि पार्टी के उच्च स्तर से भी इस बारे में अनुमोदन ले लिया गया है। इसे निकाय चुनाव में लगे जोर के झटके से उबरने के साथ ही आगामी विस चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही नगर निगम रुड़की के बोर्ड में भाजपा का वर्चस्व हो जाएगा। 40 सदस्यीय इस नगर निगम में भाजपा के पार्षदों की संख्या 18 है। महापौर के साथ 12 निर्दलीय पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। जाहिर है कि यह कार्ड खेलकर भाजपा रुड़की में कांग्रेस को बड़ी पटखनी देने जा रही है।

यह भी  पढ़ें: सांसद अजय भट्ट बोले, देवस्थानम एक्ट को स्थगित करे सरकार

चैंपियन मामले में फिलहाल विचार नहीं

रुड़की के महापौर गौरव गोयल की घर वापसी का मार्ग सुगम होने के बाद अब भाजपा से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन की घर वापसी को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने साफ किया कि फिलहाल विधायक चैंपियन की पार्टी में वापसी के संबंध में कोई विचार नहीं किया जा रहा।

यह भी पढ़ें: बदलेगी शिक्षानगरी की राजनीति, 12 निर्दलीय पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल होंगे महापौर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.