Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा, प्रदेश सरकार पर नहीं हैं भ्रष्टाचार के आरोप

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है। ईमानदारी के साथ सरकार विकास कार्यों को दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचाने का काम कर रही है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष खंडूड़ी ने पत्रकारों को संबोधित किया।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 06:12 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा, प्रदेश सरकार पर नहीं हैं भ्रष्टाचार के आरोप
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा प्रदेश सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है।

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है। ईमानदारी के साथ सरकार विकास कार्यों को दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचाने का काम कर रही है। गढ़वाल भ्रमण पर पहुंची महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष खंडूड़ी ने लोनिवि के गेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिना भ्रष्टाचार के विकास कार्यों को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तुरंत ही कार्य शुरू हो रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कुमाऊं से उन्होंने अपने प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत प्रत्येक जिले में मोर्चा की महिलाओं के साथ 2022 में होने वाले चुनावों की तैयारी के लिए विस्तृत वार्ता कर रणनीति तैयार की जा रही है। कहा कि भू-कानून को लेकर सरकार बेहद संजीदा है। जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की गई है। महिलाओं के सिर व पीठ के बोझ को कम करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री घस्यारी योजना मील का पत्थर साबित होगी। आने वाले विधान सभा परिसीमन सवाल पर उन्होंने कहा कि परिसीमन क्षेत्रफल के हिसाब से होना चाहिए न कि जनसंख्या के हिसाब से। उनके साथ थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवाड़ी मौजूद थी। बाद में ऋतु खंडूडी ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं की बैठक भी ली।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद रैली शुरू, यशपाल आर्य ने फहराया कांग्रेस का झंडा

13 को पौड़ी में सभा को संबोधित करेंगे कोठियाल

पौड़ी : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल आगामी 13 नवंबर को पौड़ी स्थित रामलीला मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के जिला संयोजक विजय मोहन रावत ने बताया कि 13 नवंबर को पौड़ी शहर में पहले रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रामलीला मैदान में जन सभा आयोजित होगी। उन्होंने अधिक से अधिक आम जन व कार्यकत्र्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें- आज शाम होने वाली धामी मंत्रिमंडल की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्‍थगित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.