Move to Jagran APP

ऋषिकेश: नाव घाट से महिला ने लगाई गंगा में छलांग, जल पुलिस ने बचाया

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत नाव घाट से एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोग के शोर मचाने पर समीप मौजूद जल पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। इसके बाद महिला को बचा लिया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 11:54 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 10:11 PM (IST)
ऋषिकेश: नाव घाट से महिला ने लगाई गंगा में छलांग, जल पुलिस ने बचाया
ऋषिकेश में नाव घाट में गंगा में डूब रही महिला को बचाया

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत नाव घाट से एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोग के शोर मचाने पर समीप मौजूद जल पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को बचा लिया। महिला के गृह क्लेश से परेशान होकर गंगा में छलांग लगाने की बात सामने आई है। महिला की गुमशुदगी थाना पटेल नगर में दर्ज थी। पुलिस ने महिला को स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

loksabha election banner

थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत शत्रुघ्न मंदिर नाव घाट से रविवार सुबह करीब 10:20 बजे एक महिला ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। महिला जब गंगा में बहने लगी तो आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला मचा दिया। समीप ही जल पुलिस की टीम मौजूद थी। महिला करीब 100 मीटर दूरी तक गंगा में बह गई थी। जल पुलिस ने राफ्ट और रस्सियों के सहारे महिला को गंगा से बाहर निकाला। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद थाना ले गई।

प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला की पहचान रीना (38 वर्ष) पत्नी धनीराम निवासी निकट कारगी चौक थाना पटेल नगर देहरादून के रूप में हुई। यह महिला बीते शनिवार को घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी थाना पटेल नगर देहरादून में पति की ओर से दर्ज कराई गई थी। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि गृह क्लेश से परेशान होकर गंगा में छलांग लगा दी थी। महिला को स्वजन को सौंप दिया हैं। रेस्क्यू टीम में सुभाष ध्यानी, गजपाल सिंह, रविन्द्र तोमर, विदेश चौहान, राकेश रावत, पुष्कर रावत, महेंद्र सिंह शामिल रहे।

छत से गिरा युवक घायल

ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला मार्ग लुढ़ि‍दा मंडी निवासी एक व्यक्ति दूसरी मंजिल की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हु़ए राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उसे एम्स रेफर कर दिया। स्वजन ने बताया कि 45 वर्षीय अश्वनी बत्रा एक कंपनी में सेल्समैन था। अश्वनी दोपहर में अपनी छत में था। तभी उन्हें छत से कुछ जोर से गिरने की आवाज आई। जब वे लोग बाहर आए तो उन्होंने देखा कि अश्वनी नीचे फर्श पर घायल पड़ा था। स्वजन पड़ोसियों की मदद से घायल अश्वनी को राजकीय चिकित्सालय ले गए। यहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसको एम्स रेफर कर दिया। एम्स में अश्वनी की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन के सूचित करने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- ऋषिकेश में मुंबई की दो युवतियां और एक युवक गंगा में डूबे, उत्तराखंड घूमने आए थे ये पर्यटक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.