Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस 2022 : गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली संविधान रक्षा की शपथ

गणतंत्र दिवस 2022 गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 11:33 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 05:33 PM (IST)
गणतंत्र दिवस 2022 : गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली संविधान रक्षा की शपथ
गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना। हमारे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है। हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने के लिए प्रेरित किया।

prime article banner

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक निदेशक अभियोजन पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी- विमला गुंज्याल, सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिदेशक के सहायक ने गया।

श्रीगुरु राम राय कालेज में वार्षिक पुरुस्कार वितरण आयोजित

श्रीगुरु राम राय पीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने राष्ट्रीयध्वज फहराने के साथ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के संस्थापक ब्रहमलीन महंत श्री इन्देशशचरण दास महाराज जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे ने इस महाविद्यालय की स्थापना समाज के गरीब वर्ग को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो के उद्देश्य से की थी। आज इस कॉलेज ने पूरे राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई है और भविष्य में भी यह कॉलेज सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इसके पश्चात कॉलेज में विभिन्न कक्षाओं में शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज के विभागों एवं एलुमनाईयों की ओर से प्रायोजित छात्रवृत्ति वितरित की गई। गायन, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेताओं एवं एनएसएस की आयोजित कार्यक्रमों में विजेता छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रदत्त पत्र के द्वारा कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को मतदान में प्रतिभाग एवं लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें:- उत्‍तराखंड में धूमधाम से मनाया 73वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने ली परेड की सलामी; हिमवीरों ने तिरंगा लेकर बर्फ में स्कीइंग की


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK