Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के कई हिस्सों में घना कोहरा, बढ़ी ठिठुरन; जानें- गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम

Republic Day 2021 Weather Update गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहने के आसार हैं लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मैदानों में कोहरा और पहाड़ों में पाला गिरने की आशंका जताई है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 07:40 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के कई हिस्सों में घना कोहरा, बढ़ी ठिठुरन; जानें- गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के कई हिस्सों में घना कोहरा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Republic Day 2021 Weather Update उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मैदानों में कोहरा और पहाड़ों में पाला गिरने की आशंका जताई है। जबकि, पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय होने से बादल उमड़ने के बावजूद बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। 

loksabha election banner

प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था। शनिवार और रविवार को मौसम विभाग की ओर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई थी। हालांकि, कुछ स्थानों पर बादल भी उमड़ने लगे, लेकिन बिना बरसे ही चले गए। अब अगले दो दिन उत्तराखंड में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बीते शुक्रवार को इसके उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने की संभावना थी। 

पर अरब सागर से उठने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की ओर पहुंच गया। ऐसे में उत्तराखंड में उम्मीद के अनुरूप बारिश और बर्फबारी नहीं हो सकी। फिलहाल यहां मौसम साफ बना रह सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, तापमान में भी मामूली गिरावट आने के आसार हैं।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     22.1     06.9

उत्तरकाशी   17.8     03.0

मसूरी       12.7     03.4

टिहरी       13.0     03.8

हरिद्वार      21.4    07.2    

जोशीमठ    09.2      02.3

पिथौरागढ़   16.2      03.5

अल्मोड़ा    18.7      03.0

मुक्तेश्वर    10.9     02.8  

नैनीताल     13.4     05.0

यूएसनगर    16.6     07.3

चंपावत      14.8     2.0

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के दो जिलों में ओलावृष्टि के आसार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.